भारत के राष्ट्रीय प्रतीक (भाग-1)

     भारत का राष्ट्रीय पशु बाघ है। जिस का वैज्ञानिक नाम पैंथरा टाईग्रिस लिंनायस है। भारत में पाई जाने वाली  बाघों की प्रजाति को रॉयल बंगाल टाइगर के नाम से जाना जाता है। उल्लेखनीय है कि प्रारंभ में भारत का राष्ट्रीय पशु सिंह था। लेकिन 1 अप्रैल 1973 को बाघों के संरक्षण के लिए प्रोजेक्ट टाइगर की शुरुआत की गयी और बाघ को राष्ट्रीय पशु घोषित किया गया।

     भारत का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा है जिसे संविधान सभा ने 22 जुलाई 1947 को स्वीकारा था। राष्ट्रीय ध्वज समिति के अध्यक्ष डॉ राजेंद्र प्रसाद थे और उपाध्यक्ष जे बी कृपलानी। राष्ट्रीय ध्वज की लंबाई और चौड़ाई का अनुपात क्रमशः 3 : 2 का है।

NOTE-

      26 जनवरी 2002 से भारतीय ध्वज संहिता लागू की गई है। इसके अनुसार आम नागरिक निजी संस्थाओं व शिक्षण संस्थाओं में ध्वज फहरा सकता है। 26 जनवरी 2004 को सुप्रीम कोर्ट ने अपने एक निर्णय में कहा कि अनुच्छेद 19(1) के अंतर्गत ध्वज फहराना नागरिकों का मौलिक अधिकार है।

     भारत का राष्ट्रीय पुष्प कमल है जिस का वैज्ञानिक नाम नैलंबो न्यूशिफेरा गार्टन है।

     भारत का राष्ट्रीय वृक्ष बरगद है जिस का वैज्ञानिक नाम फाइकस बेंंन्धालेसिस है।

     भारत का राष्ट्रीय फल आम है और इसका वैज्ञानिक नाम मैनजीफेरा इंडिका है।

     भारत का राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम है जो 24 जनवरी 1950 को संविधान सभा द्वारा स्वीकारा गया था।

NOTE- 

      वंदे मातरम गीत बंकिमचंद्र चटर्जी द्वारा लिखित आनंदमठ से लिया गया है जो सन्यासी विद्रोह पर आधारित है। वंदे मातरम गीत सर्वप्रथम 1896 के कोलकाता अधिवेशन में गाया गया था जिसके अध्यक्ष रहमतुल्लाह सेयानी थे। यह मूल रूप से संस्कृत व बांग्ला भाषा में लिखा गया है।

Posted on by