भारत का राष्ट्रीय गान -
भारत का राष्ट्रीयगान जन-गण-मन है, जो रविंद्र नाथ टैगोर जी द्वारा लिखा गया है और यह संविधान सभा द्वारा 24 जनवरी 1950 को स्वीकारा गया। यह मूल रूप से संस्कृत व बांग्ला भाषा में है। यह सर्वप्रथम इसे 1911 के कोलकाता अधिवेशन में गाया गया था और 1912 में तत्वबोधिनी पत्रिका में प्रकाशित हुआ।
भारत का राष्ट्रीय चिन्ह -
भारत का राष्ट्रीय चिन्ह अशोक स्तंभ है जो सारनाथ स्थित अशोक के सिंह से लिया गया है। इसे संविधान सभा द्वारा 26 जनवरी 1950 को राष्ट्रीय चिन्ह के रूप में स्वीकार आ गया। इस स्तंभ के शीर्ष पर चार सिंह हैं नीचे हाथी का चित्र और शीर्ष के नीचे पट्टी में चक्र है जिसमें दाईं ओर एक सांड़ तथा बाईं ओर एक घोड़ा है। इसमें स्तंभ के नीचे फलक पर 'सत्यमेव जयते' देवनागरी लिपि में लिखा गया है जो कि मुंडक उपनिषद से लिया गया है।
भारत का राष्ट्रीय पंचांग -
भारत का राष्ट्रीय पंचांग कैलेंडर एक संवत पर आधारित है। जिसे संविधान सभा द्वारा 22 मार्च 1957 को स्वीकारा गया। जिसका प्रथम मास चेत्र तथा अंतिम मास फाल्गुन माना जाता है। सामान्य वर्षों से इस का पहला दिन 22 मार्च जबकि लीप वर्ष में 21 मार्च को पड़ता है।
भारत का राष्ट्रीय खेल -
भारत का राष्ट्रीय खेल हाकी है। उल्लेखनीय है कि भारत ने 1928 - 1956 तक लगातार छह बार ओलंपिक स्वर्ण पदक जीते हैं। जबकि भारत ने हाकी का एकमात्र विश्वकप अजीत पालसिंह की कप्तानी में 1975 में जीता था। भारत ने हाल ही में अंतिम ओलंपिक स्वर्ण पदक मास्को में जीता था।