राजीव गांधी करियर पोर्टल के विषय में जानकारी

  हाल ही में राजस्थान सरकार ने यूनिसेफ के सहयोग से 9वीं से लेकर 12वीं कक्षा तक के छात्रों के लिए एक पोर्टल बनाया है , जिसमें कोर्स , रोजगार , स्कॉलरशिप आदि की जानकारी होगी ।

      इस पोर्टल की मदद से नौवीं से लेकर 12वीं तक के छात्रों को खास मदद मिलेगी ।सरकार ने इस पोर्टल को ' राजीव गांधी कॅरियर पोर्टल ' नाम दिया है , जो अपनी तरह का पहला पोर्टल है ।इसके जरिये स्टूडेंट्स को करियर के लिए मार्गदर्शन प्राप्त होगा साथ ही इस पोर्टल में विभिन्न प्रवेश परीक्षाओं , छात्रवृत्तियों और रोजगार कोर्स के बारे में जानकारी दी जाएगी । ‘ राजीव गांधी करियर पोर्टल ' के अंतर्गत कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी 200 से अधिक | व्यावसायिक शिक्षा तथा 237 से अधिक पेशेवर करियर के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं । साथ ही पोर्टल से 455 से अधिक रोजगार क्षेत्रों , देश के प्रमुख 10 हजार कॉलेजों , 960 छात्रवृत्तियों और 955 से अधिक प्रवेश परीक्षाओं के बारे में ऑनलाइन जानकारी प्राप्त की जा सकती हैं ।

उद्देश्य
     राज्य सरकार विद्यालयों में नवाचारों के जरिये गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के साथ ही रोजगारोन्मुखी शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य को लेकर कार्य कर रही है । सरकार का प्रयास है कि विद्यालय बेहतरीन शिक्षा के केन्द्र बनने के साथ ही विद्यार्थियों तक सूचना कराने में सक्षम हो  इस दिशा में करियर पोर्टल ' की शुरूआत एक महती पहल होगी ।

Posted on by