समस्याओं तथा बहुत ही पर्यावरण के मध्य अंतरसंबंधों एवं विभिन्न जीवों के मध्य पारस्परिक अंतर संबंधों के अध्ययन को पारिस्थितिकी कहते हैं। परिस्थितिकी ,जिसे अंग्रेजी में इकोलॉजी कहते हैं । जर्मन भाषा या ग्रीक भाषा इकोलॉजी का अंग्रेजी रूपांतरण है। यह दो ग्रीक शब्दों मिलकर बना है। इस शब्द का सर्वप्रथम प्रयोग जर्मन जीव विज्ञानी अर्नेस्ट हैकल ने किया था ।इस प्रकार हम कह सकते हैं कि हैकल द्वारा प्रतिपादित पारिभाषिक शब्द इकोलॉजी के अंतर्गत समस्त जीवों के पास पड़ोस के बाह्य विश्व के साथ संबंधों का अध्ययन किया जाता है ।इन संबंधों के अंतर्गत जीवो के अस्तित्व की सभी दशाओं को सम्मिलित किया जाता है।ये दशाएं जैविक एवं अजैविक होती हैं। उल्लेखनीय है कि जीवों एवं उनके भौतिक पर्यावरण के बीच अंतर संबंधों की अभिव्यक्ति तथा अध्ययन से संबंधित विभिन्न नामावली एवं संकल्पनाओं के नियमन एवं निरूपण या रचना में चार्ल्स डार्विन द्वारा प्रतिपादित अस्तित्व के लिए संघर्ष सिद्धांत की अहम भूमिका रही है।
है कल ने स्वयं कहा था कि ईकोलॉजी के अंदर हमें जीवो के जैविक एवं अजैविक पर्यावरण के मध्य संबंधों और जीवों तथा पादपों के आपसी मित्रवत और प प्रतिद्वन्दनात्मक संबंध को देखना है ,क्योंकि डार्लिंग के अस्तित्व के लिए संघर्ष सिद्धांत के अंतर्गत कभी न कभी प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप में इनमें टकराहट से होती है।