जुलाई , 2018 में म्यांमार ' अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन ' ( ISA ) में 68वें सदस्य के रूप में शामिल हुआ ।
• दिल्ली डायलाग के पार्श्व में आयोजित द्विपक्षीय बैठक के दौरान म्यांमार के अंतरराष्ट्रीय सहयोग मंत्री क्याव तिन ने ISA फ्रेमवर्क समझौते पर हस्ताक्षर करके अपनी सहमति व्यक्त की ।
• अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन
• अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन की परिकल्पना सौर संसाधन समृद्ध देशों के एक गठबंधन के रूप में की गई थी , जिससे इन देशों की विशिष्ट ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा किया जा सके ।
• पेरिस में 30 नवंबर , 2015 को संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन के दौरान भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा फ्रांस के तत्कालीन राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद ने अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन को लांच किया था ।
• ISA का विवरण
• अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन कर्क तथा मकर रेखा के मध्य आंशिक या पूर्ण रूप से अवस्थित सौर संसाधन संपन्न देशों का एक अंतरराष्ट्रीय अंतर - सरकारी संगठन है ।
• इसका मुख्यालय गुरुग्राम ( हरियाणा ) में है ।।संयुक्त राष्ट्र के ऐसे सदस्य देश , जो कर्क एवं मकर रेखा के मध्य स्थित नहीं हैं , वे अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन में ' साझीदार देशों ' ( Partner Countries ) के रूप में शामिल हो सकते हैं ।
• संयुक्त राष्ट्र ( UN ) अपने विभिन्न अंगों एवं निकायों सहित अंतरराष्ट्रीय |सौर गठबंधन में ' रणनीतिक भागीदार ' ( Strategic Partner ) के रूप में शामिल हो सकता है ।
• अन्य महत्वपूर्ण तथ्य
• अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन का पहला शिखर सम्मेलन 11 मार्च , 2018 को नई दिल्ली में आयोजित किया गया था ।
• भारत सरकार ने देश में वर्ष 2022 तक 175 गीगावॉट नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता हासिल करने का लक्ष्य निर्धारित किया है , जिसमें 100 गीगावॉट सौर ऊर्जा के रूप में , 60 गीगावॉट पवन ऊर्जा , 1 गीगावॉट जैव - ऊर्जा तथा 5 गीगावॉट लघु जल-विद्युत ऊर्जा के रूप में स्थापित की जाएगी ।