बौने ग्रह प्लूटो को 2006 में ग्रहों की बिरादरी से बाहर कर दिया गया थाl लेकिन हाल ही में इसके बारे में कुछ ऐसे राज मालूम हुए हैं जिनके बाद यह सवाल उठने लगा है कि क्या प्लूटो को फिर से ग्रह माना जाए ? और अपने सौर परिवार में शामिल किया जाएl अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का न्यू होराइजांस अंतरिक्ष यान 14 जुलाई 2015 को प्लूटो की सतह से 7750 मील ऊपर से गुजराl लगभग 3 अरब मील दूरी तय करने के बाद हो रही जंग प्लूटो और उसके पांच चंद्रमा ओं के बीच से गुजरा इस यान की गति 14 किलोमीटर प्रति सेकंड यानी लगभग 58000 किलोमीटर प्रति घंटा थी l
इससे मिले चित्रों से ही प्लुटों के बारे में कुछ नई जानकारी मिली lइससे पता चला कि प्लूटो इतना छोटा नहीं जितना इसे माना जा रहा था प्लूटो का व्यास 2370 किलोमीटर मापा गयाl जबकि पहले यह 360 किलोमीटर माना गया था नासा के अनुसार प्लूटो की रेखा के करीब क्षेत्र की तस्वीरों से पता चलता है कि वहां पर लगभग 300 मीटर ऊंचे पहाड़ ज्यादा पुरानी नहीं है इसलिए यह हमारे चार अरब 56 साल के सौर मंडल से काफी नया हैl