अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

भारत से दुनिया भर के 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया गया या मनाया जाता हैl प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा से अनुरोध किया था कि 1 दिन अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जाना चाहिए lइसके बाद संयुक्त राष्ट्र ने भारत के दूत अशोक मुखर्जी ने एक प्रस्ताव पेश कियाl जिसका दुनिया के 177 देशों ने समर्थन कियाl इनमें उत्तरी अमेरिका के 23, दक्षिणी अमेरिका के 11, यूरोप के 42, एशिया के 40, अफ्रीका के 46 ,और प्रशांत क्षेत्र के 12 देश शामिल हैं l193 सदस्य देशों की महासभा में अब तक किसी भी प्रस्ताव के सह प्रायोजक के रूप में यह सबसे अधिक देशों में समर्थन हैl

ऐसा पहली बार हुआ कि किसी देश में कोई प्रस्ताव रखा और महज 90 दिन के अंदर उसे स्वीकार कर लिया गया होl 21 को ही योग दिवस मनाने की बात क्यों की गई? इसके पीछे तर्क है कि 21 जून सबसे लंबा दिन होता है इसलिए दुनिया के ज्यादातर देशों में इसका खास महत्व है lइस दिन सुबह जल्दी होती है और सूरज की किरणे  सबसे अधिक देर तक धरती पर आती हैंl इसी वैज्ञानिक तर्क के आधार पर 21 जून को योग दिवस के रूप में मनाने का सुझाव दिया गया था lइसके अलावा इस दिन ही विश्व में अपने शिष्यों को सबसे पहली बार योग की शिक्षा दी  थीl इस तरह से इस दिन को योग का जन्मदिन कह सकते हैंl

Posted on by