• भारत में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-दिसम्बर अवधि में सात प्रतिशत गिरकर 33.49 अरब डालर पर आ गया। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने यह आंकड़ा जारी किया। पिछले वित्त वर्ष की अप्रैल - दिसम्बर अवधि में एफडीआई के जरिए देश में 35.94 अरब डालर आए थे।
• जिन प्रमुख क्षेत्रों में नौ महीनों में सबसे ज्यादा विदेशी निवेश आया उनमें सेवा क्षेत्र (5.91 अरब डालर), कंप्यूटर सॉफ्टवेयर एवं हार्डवेयर (4.75 अरब डालर), दूरसंचार (2.29 अरब डालर), ट्रेडिंग (2.33 अरब डालर), रसायन (6.05 अरब डालर) और वाहन उद्योग (1.81 अरब डालर) शामिल हैं।
• चालू वित्त वर्ष के नौ महीने में भारत में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश करने वाले देशों में सिंगापुर शीर्ष पर रहा। उसने 12.97 अरब डालर का निवेश किया।विदेशी निवेश में गिरावट से देश के भुगतान संतुलन पर दबाव पड़ सकता है ।