भारत मे कोलकाता और डायमडं के बीच1851 मे प्रथम टेलीग्राफ सेवा के शुरू होने के साथ दूरसंचार सेवाओं का आगमन हुआ ।मार्च,1884 तक आगरा से कोलकाता तक टेलीग्राफ संदेश पहुँचने लगे थे। इडियन रेलवे मे 1900 मे टेलीग्राफ और टेलीफोन सेवा आ गई थी जबकि टेलीफोन सेवा का आरंभ कोलकाता मे 1881-82 मे हो चुका था ।भारत के प्रथम 700 लाईन वाले स्वचालित टेलीफोन एक्सचेंज की स्थापना शिमला मे1913-14 मे हुई।