परावर्तन (Reflection)

परावर्तन (Reflection)

      प्रकाश की किरणों का किसी सतह से टकराकर वापस लौटने के गुण को परावर्तन कहते हैं। 

      किसी सतह पर गिरने वाले प्रकाश को आपतित किरण (Incident ray) तथा टकराकर वापस होने वाली किरणों को परावर्तित किरणें (Reflected rays) कहते हैं।

      यदि प्रकाश की किरणें किसी सतह से टकराने के बाद एक ही दिशा में वापस होती है, तो ऐसे परावर्तक सतह को नियमित परावर्तक सतह (Regular Reflecting Surface) कहते हैं। दर्पण इसका सबसे अच्छा उदाहरण है।

      प्रकाश का परावर्तन दो नियमों के अनुसार होता है-

A     आपतित किरण, परावर्तक पृष्ठ पर अभिलम्ब तथा परावर्तित किरण एक ही समतल में होते हैं।

B     आपतन कोण का मान परावर्तन कोण के बराबर होता है। 

Posted on by