➡ हाल ही में आयुष मंत्रालय ने आयुर्वेद , सिद्ध , यूनानी और होम्योपैथी औषधियों की ऑनलाइन लाइसेंस प्रणाली के लिए ई - औषधि नामक पोर्टल की शुरूआत की है ।
⚫ पोर्टल का उद्देश्य
➡ औषधि पोर्टल का उद्देश्य पारदर्शिता बढ़ाना , सूचना प्रबंधन सुविधा तथा आँकड़ों के इस्तेमाल में सुधार लाना और जवाबदेही को बढ़ाना है । यह पोर्टल लाइसेंस प्रदाता अधिकारी , निर्माताओं और उपभोक्ताओं के लिए मददगार होने के साथ - साथ लाइसेंस प्राप्त निर्माताओं तथा उनके उत्पादों तथा रद्द की गई और नकली औषधियों की जानकारी देने के अलावा शिकायतों के लिए संबंधित | अधिकारी का संपर्क सूत्र भी तत्काल उपलब्ध कराएगा ।
इस पोर्टल के माध्यम से आवेदनों की प्रक्रिया को समयबद्ध करने के लिए प्रत्येक चरण में पोर्टल के जरिये एसएमएस और ई - मेल के जरिये जानकारी दी जाएगी । यह नया ई - पोर्टल आयुर्वेद , यूनानी , सिद्ध और होम्योपैथी ऑटोमेटेड ड्रग हेल्प इनिशिएटिव के लिए एक मूल आधार है ।
⚫ आयुष मंत्रालय
➡ आयुष मंत्रालय आयुष के चिकित्सकों , दवा निर्माताओं और उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान की दिशा में प्रयासरत है । आयुष मंत्रालय औषधि विज्ञान , दवाइयों के भण्डारण , अस्पतालों के लिये योजना बनाने से संबंधित तकनीकी जानकारी उपलब्ध कराता है । आयुष मंत्रालय की स्थापना 9 नवंबर , 2014 को की गई थी । इससे पहले आयुष मंत्रालय को भारतीय चिकित्सा पद्धति और होम्योपैथी ( आईएसएम एंड एच ) विभाग के रूप में जाना जाता था । भारतीय चिकित्सा पद्धति और होम्योपैथी विभाग की स्थापना मार्च 1995 में की गयी थी ।