LADIS पोर्टल के विषय में जानकारी

 ➡ हाल ही में भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण  (IWAI ) ने नई दिल्ली में LADIS ( Least Available DepthInformation System ) नाम का एक पोर्टल लॉन्च किया है । LADIS पोर्टल का उद्देश्य राष्ट्रीय जलमार्गों का सही उपयोग सुनिश्चित करना है । 
         
           LADIS पोर्टल जहाज व नौका और कार्गो मालिकों के लिए कम से कम उपलब्ध गहराई ( एलएडी ) पर रियल टाइम डेटा उपलब्ध कराएगा ।जिससे वह राष्ट्रीय जलमार्गों पर ज्यादा योजनाबद्ध तरीके से परिवहन कर सकें ।
        
⚫   LADIS पोर्टल के बारे में 
           
➡     LADIS पोर्टल भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण द्वारा बनाया गया है ।
     
 ➡ यह पोर्टल जलमार्गों में पर्याप्त गहराई के लिए रियल टाइम डेटा मुहैया कराएगा ।इससे जलमार्गों में परिवहन में मदद मिलेगी ।

➡  इस पोर्टल से राष्ट्रीय जलमार्ग 1 , राष्ट्रीय |जलमार्ग 2 , और राष्ट्रीय जलमार्ग 3 की जानकारी सुलभ होगी ।
  
➡  जल्द ही अन्य राष्ट्रीय जलमार्गों के लिए भी इस सुविधा का विस्तार किया जाएगा ।
    
➡  LADIS पोर्टल के निर्माण से राष्ट्रीय जलमार्ग में परिवहन करने वाले पोतों को फायदा होगा ।इससे वह रास्ते में आने वाली परेशानियों से बच सकेंगे । 
  
➡  ये LADIS पोर्टल जहाजों की आवाजाही के दौरान होने वाली पूर्व समस्याओं के अलावा राष्ट्रीय जलमार्गों पर निर्बाध परिचालन को प्राप्त करने के लिए सूचना के   आदान - प्रदान की विश्वसनीयता और दक्षता को बढ़ाएगा ।
  
➡  पोत संचालक और मालवाहक अपने जलयात्रा संबंधी योजनाओं को भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण की वेबसाइट पर उपलब्ध जलमार्ग संबंधी जानकारी ( हाइड्रोग्राफिक सर्वेक्षण रिपोर्ट , नदी नोटिस ) के अनुसार सख्ती से तैयार करेंगे ।

Posted on by