हार्मोन और एंजाइम में अंतर

हार्मोन-

हार्मोन अंतः स्रावी ग्रंथियों द्वारा स्रावित होते हैं ।

अंतः स्रावी ग्रंथियां अपना श्राव वाहिनी में नहीं बल्कि सीधे रुधिर से छोड़ती हैं। इनका स्रावी पदार्थ व हार्मोन प्रोटीन स्टेरॉयड का बना होता है।इनका स्रावी पदार्थ शरीर में विशिष्ट स्थान पर पहुंच कर विशिष्ट परिवर्तन करते हैं।हारमोंस का अणुभार कम होता है।हारमोंस रासायनिक सूचक होते हैं । हारमोंस रासायनिक क्रियाओं में प्रकट हो जाते हैं । हारमोंस की रासायनिक प्रवृत्ति भिन्न होती है। यह रिसेप्टर कोशिकाओं पर कार्य करते हैं।

एंजाइम-

एंजाइम बहि स्रावी ग्रंथियों द्वारा स्रावित होते हैं।इनका स्रावी पदार्थ अथवा एंजाइम प्रोटीन का बना होता है इनका उत्सर्जित पदार्थ वही कार्य करता है जहां यह स्रावित होता है।इनका अणुभार अधिक होता है । एंजाइम उत्प्रेरक होते हैं। एंजाइम स्वत प्रकट नहीं होते हैं । यह प्रोटीन होते हैं। एंजाइम में ताला कुंजी व्यवस्था होती है।

Posted on by