9 जनवरी, 2019 को महिला 'और बाल विकास मंत्रालय ने एक आँनलाइन अभियान 'web- wonder woman' लॉन्च किया है ।
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य ऐसी महिलाओं की खोज करना है, जो सोशल मीडिया के माध्यम से सामामिक परिवर्तन के लिए सार्थक रूप से कार्य कर रही हैं । यह अभियान ऐसी महिलाओं का पता लगाकर उनकी असाधारण उपलब्धियों हेतु उनकी पहचान स्थापित करेगा ।
केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय यह अभियान ब्रेकथ्रू एवं टि्वटर के सहयोग से चला रहा है । इस अभियान में निर्धारित मानक के अनुसार पूरे विश्व से नामांकन के माध्यम से 31 जनवरी, 2019 तक भारतीय मूल की महिलाएँ इसमें भाग ले सकती हैं ।
इनमें से चयनित प्रविष्टियों को ट्रिवटर पर सार्वजनिक वोटिंग के लिए खोला जाएगा। इन प्रविष्टियों में स्वास्थ्य, मीडिया, साहित्य, कला, खेल, पर्यावरण संरक्षण और फैशन सहित कई अन्य श्रेणियों में नामंकन किया जाएगा।