ई-मेल - E-mail ( part 1)

इंटरनेट द्वारा पत्र भेजना और पत्रों को प्राप्त करना ई-मेल कहलाता है। इन पत्रों के माध्यम से अप टेक्सट के साथ फोटोग्राफ तथा अपनी आवाज़ तक भेज सकते हैं। आजकल यह बिना पैसे खर्च किये कम्युनीकेशन का सबसे तेज तरीका है। आप दो तरह की ई-मेल को इंटरनेट पर अपने काम में प्रयोग कर सकते हैं।
पहले प्रकार में वेब पर आधारित वह ई-मेल सेवायें आती हैं जो बिलकुल मुफ्त होती हैं और जिनका प्रयोग आप वह वेब साइट खोलकर कर सकते हैं जिस पर यह सुविधा उपलब्ध है। जैसे कि- gmail.com, hotmail.com, yahoo.com, rediff.com etc.

ई-मेल खाते की स्थापना-

उदाहरण के लिए यदि आपको हाटमेल पर ई-मेल खाता खोलना है तो आपको सबसे पहले ब्राउज़ के एड्रसबार में www.hotmail.com लिखना होगा। इसे लिखने से पहले अप इंटरनेट से जुड़ जायें। जब आप यह पता टाइप कर देंगे तो आपके सामने हाॅटमेल की वेब साइट खुलकर आ जायेगीे। इस साइट में अपको नया ई-मेल खाता खोलने के लिए न्यू यूज़र नामक आॅप्शन पर क्लिक करना है। इससे आपके सामने एक फार्म आयेगा। इस फार्म में आपको पूछे गये प्रत्येक सवाल का जवाब लिखना है। कुछ जवाब तो अनिवार्य होते हैं और कुछ अनिवार्य नहीं होते हैं। जो अनिवार्य होंगे उनके ऊपर एक लाल रंग का स्टार या कोई निशान बना रहता है। इनको भरकर आप जब फार्म के द्वारा सभी सूचनाओं को हाॅटमेल में दाखिल करेंगे तो आपके सामने कुछ ई-मेल पते आयेंगे कि आप इनमें से अपने लिये किसी को चुन लें। ऐसा उस अवस्था में होता है जब आप द्वारा मांगा गया पता उपलब्ध नहीं होता है। क्योंकि फार्म भरते समय आपको ई-मेल पता और लाॅगिन तथा पासवर्ड भी टाइप करना पड़ता है। यदि वह पता उपलब्ध है जिसे आपने मांगा है तो आपका ई-मेल खाता खुल जायेगा अन्यथा जो वैकल्पिक पते आपके सामने आये हैं उनमें से आप किसी को चुन सकते हैं या फिर नया पता टाइप कर सकते हैं। आपके द्वारा लिखा नया पता यदि किसी का नहीं है तो आपका खाता खुल जायेगा।

 
Posted on by