ई-मेल - E-mail
ई-मेल खाते का प्रयोग :-
ई-मेल खाते को आप दुनिया भर में किसी भी कंप्यूटर से खोलकर प्रयोग कर सकते हैं। प्रयोग करने के लिए भी आपको हाॅटमेल वेबसाइट खोलनी होगी और इस बार लाॅगिन नेम वाले आप्शन में अपना लाॅगिन नेम और पासवर्ड वाले आप्शन में अपना पासवर्ड डालना होगा। इससे आपके सामने ई-मेल चैक करने और कम्पोज़ करने का या आप्शन आयेगा-
यहां से आप कम्पोज़ या राइट विकल्प का प्रयोग करके ई-मेल टाइप करें और फिर सेंड बटन पर क्लिक करके उसे भेज सकते हैं। लेकिन इसके लिए जव आॅप्शन में उस व्यक्ति का पता टाइप होना चाहिए जिसे मेल भेजनी है। इसी तरह से जो मेल आपके पास आयेंगी उन्हें आप इनबाॅक्स (Inbox) आॅप्शन में जाकर खोलकर देख सकते हैं।
आउटलुक से ई-मेल प्रयोग करना
विंडोज़ में दिया गया यह यूटीलिटी सॉफ्टवेयर ई-मेल सुविधा के सबसे ज्यादा प्रयोग किया जाता है। इसे प्रयोग करने से पहले आपको इसमें अपने ई-मेल एकाउंट की स्थापना करनी होगी। आइये सीखते हैं कि आउटलुक में ई-मेल एकाउंट की स्थापना कैसे करते हैं-
सबसे पहले विंडोज़ के प्रोग्राम मीनू में जाकर आउटलुक एक्सप्रेस नामक आइकाॅन पर क्लिक करें। इससे यह प्रोग्राम रन होगा और आपके सामने आ जायेगा।