ई-मेल - E-mail (part 3)

ई-मेल

जब आपके सामने यह स्क्रीन आ जाये तो आप इसके टूल्स मीनू को खोलें और माउस को एकाउंट कमांड पर ले जायें।
इसके बाद आप इस एकाउंट नामक कमांड पर क्लिक कर दें। ऐसा करते ही आपके सामने इसका आॅप्शन मीनू आ जायेगा।
यहां पर आप राइट साइड में ऊपर की ओर दी गयी Add बटन पर क्लिक करें। इससे आपके सामने इसका एक मीनू आ जायेगा।
इस मीनू में आपको तीन विकल्प दिखाई दे रहे हैं, इनमें सबसे पहले विकल्प का नाम मेल है। चूंकि आपको अपना मेल एकाउंट खोलना है इसलिए आप इस मेल विकल्प पर क्लिक करें।
इस विकल्प विंडो में आप अपना नाम टाइप कर दें। आपके द्वारा टाइप इसी नाम से खाते का टाइटल बनेगा। नाम टाइप करने के बाद नेक्सट बटन पर क्लिक करें।
इस मीनू में आप अपना वह ई-मेल पता टाइप करें जो आपको ISP से मिला है। यह पता आपको पहले विकल्प पर टाइप करना है। ई-मेल पता टाइप करने के बाद फिर से नेक्सट (Next) बटन पर क्लिक करें।
इस मीनू में आपको सर्वर के बारे में जानकारी भरनी है। सर्वर के बारे में यह जानकारी इंटरनेट कनेक्शन खरीदने पर इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर से मिलती है।
इनकमिंग और आउटगोइंग दोनों विकल्प विंडो में आप यह जानकारी भरकर फिर से नेक्सट बटन पर क्लिक करें।
इस मीनू में आप इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर द्वारा दिया लाॅगिन नेम और पासवर्ड टाइप करें। इसके बाद नेक्सट बटन पर क्लिक कर दें। आपके सामने अंतिम मीनू आयेगा। यहां पर फिनिश बटन पर क्लिक करें। इससे ई-मेल प्रयोग करने की सुविधा आउटलुक में उपलब्ध हो जायेगी। जहां पर आप इनबाॅक्स में मेल देख सकते हैं और आउटबाॅक्स में जाकर मेल भेज सकते हैं।

Posted on by