हाल ही में नवरत्न कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक लिमिटेड ( बीईएल ) ने एक नए उत्पाद एटमॉस्फेरिक वाटर जेनरेटर ( एडब्ल्यूजी ) का एयरो इंडिया 2019 में अनावरण किया है ।यह उत्पाद दुनिया में पेयजल की बढ़ती हुई जरूरतों को पूरा करने के लिए एक नवाचार समाधान उपलब्ध कराता है।
बीईएल का यह एटमॉस्फेरिक वाटर जेनरेटर (एडब्ल्यूजी) वायुमंडल में मौजूद नमी से सीधे ही पानी बनाने के लिए उपयोग किया जा सकता है ।वह दिन दूर नहीं जब पेयजल इस ग्रह पर सबसे कीमती चीज बन जाएगा ।वर्तमान में भूजल ही पेयजल का मुख्य स्रोत है ।
एटमॉस्फेरिक वाटर जेनरेटर ( एडब्ल्यूजी ) की कार्यप्रणाली
- एडब्ल्यूजी में वायुमंडल में मौजूद नमी से जल निकालने और इसे शुद्ध करने के लिए नवीन प्रौद्योगिकी का उपयोग किया गया है ।
- इसका उपयोग वायुमंडल की नमी को संघनित करके
स्वच्छ , सुरक्षित और शुद्ध पीने योग्य पानी का उपयोग करने के लिए उष्मा का आदान - प्रदान किया जाएगा ।
- इसमें एक खनिज यूनिट लगी है जो पानी को पीने योग्य बनाने के लिए उसमें खनिज शामिल करने का काम करती है ।
- एडब्ल्यूजी यूनिट को एक ही जगह पर स्थिर
रूप में और गतिशील रूप में वाहनों में भी लगाया जा सकता है ।
- यह 30 लीटर , 100 लीटर , 500 लीटर और 1000 लीटर प्रतिदिन की क्षमता में उपलब्ध है ।
⚫ उपयोग
- एडब्ल्यूजी का उपयोग समुदाय केंद्रों और सार्वजनिक स्थलों जैसे - स्वास्थ्य देखभाल केंद्रों , स्कूलों , कॉलेजों , कार्यालयों , रेलवे स्टेशनों , बस अड्डों , हवाई अड्डों , बंदरगाहों , सैन्य प्रतिष्ठानों और दूर दराज के क्षेत्रों और प्रतिष्ठानों तथा आवासीय परिसर में पीने का पानी उपलब्ध करानेके लिए किया जा सकता है ।