अमेरिका में राष्ट्रीय आपातकाल के संदर्भ में लेख

  हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका में राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा की है  दरअसल , अमेरिका के संविधान में आपातकाल की घोषणा के बाद समस्त शक्तियाँ राष्ट्रपति में निहित हो जाती हैं ।आपातकाल में समस्त वित्तीय शक्तियाँ भी राष्ट्रपति को प्राप्त हो जाती हैं ।इस प्रकार राष्ट्रपति की वित्तीय सहायता के लिए कांग्रेस के समर्थन की जरूरत नहीं होती है ।डोनाल्ड ट्रम्प ने यह घोषणा की थी कि अवैध आव्रजकों से देश की रक्षा के लिए यह जरूरी कदम है । इस कदम से अमेरिका - मेक्सिको की सीमा पर दीवार निर्माण के लिए संघीय कोष से सरकारी सहायता राशि जारी हो सकती है । 

  राष्ट्रीय आपातकाल अधिनियम - 1976

  अमेरिका का राष्ट्रीय आपातकालीन कानून 14 सितंबर , 1976 को लागू किया गया था । इसके तहत राष्ट्रपति को विभिन्न आपातकालीन शक्तियाँ दी गई हैं । 
 
   यह अधिनियम राष्ट्रपति को संकट के दौरान विशेष शक्तियों का प्रयोग करने का अधिकार देता है लेकिन ऐसी शक्तियों को लागू करते समय कुछ प्रक्रियात्मक औपचारिकताओं को भी पूरा करने का निर्देश जारी करता है ।  
   
   अमेरिकी राष्ट्रपति के पास राष्ट्रीय आपातकाल को घोषित करने का अधिकार है , जिसे देश को बड़े पैमाने पर आपदा या खतरे का सामना करने की स्थिति के दौरान लागू किया जा सकता है ।
   
  यदि आपातकाल कांग्रेस द्वारा लागू किया जाता है तो राष्ट्रपति को लगभग 136 अलग - अलग वैधानिक आपातकालीन शक्तियाँ सौंप दी जाती हैं । 
 
  इनमें केवल 13 को कांग्रेस से सहमति की आवश्यकता है , शेष 123 को कांग्रेस से सहमति के बिना भी राष्ट्रपति जारी कर सकता है । 
 
 राष्ट्रपति द्वारा आपातकालीन शक्तियों का दुरुपयोग करने पर हाउस ऑफ रिप्रजेन्टेटिव्स द्वारा महाभियोग चलाकर उसे पद से हटाया भी जा सकता है ।

Posted on by