भारतीय समाज की विशेषताएं

भारतीय समाज की विशेषताएं- समाज एक वृहद संरचना है जो व्यक्तियों के समीकरण से उत्पन्न होता है इस संरचना में सदस्यों के बीच अंतर संबंध भी स्थापित होता है।
समाज पर आया एक क्षेत्र विशेष से संबंधित होता है जिसमें कोई व्यक्ति जन्म लेता है एवं अपना पूरा जीवन व्यतीत कर सकता है समाज के छोटे स्वरूप को समुदाय कहते हैं समुदाय भी एक क्षेत्र विशेष से जुड़ा होता है परंतु एक समुदाय के सदस्यों के बीच भावनात्मक संबंध स्थापित होता है समाज में सहयोग एवं संघर्ष दोनों ही देखे जाते हैं परंतु सहयोग संघर्ष से ज्यादा होता है अन्यथा समाज खंडित हो जाएगा।
भारतीय समाज तुलनात्मक तौर पर अन्य किसी भी समाज से भिन्न है भारतीय समाज के निम्नलिखित चरित्र इसे किसी भी अन्य समाज से विशिष्ट बनाते हैं-
1- जाति पर आधारित स्तरीकरण (Caste based stratification)
2-धर्म की प्रधानता(dominance of religion)
3-पितृसत्तात्मक एवं पित्र वंशीय व्यवस्था(patriarchy &patrilineage)
4-संयुक्त परिवार की अवधारणा (Joint family system)
5-विस्तृत नातेदारी प्रणाली (descriptive kinship system)
6-वृहद मानव संसाधन (large human resource)
Posted on by