महत्वूर्ण चर्चित ऑपरेशन/अभियान

ऑपरेशन मदद : 

अगस्त , 2018 में बारिश और बाढ़ से जूझ रहे केरल के विभिन्न इलाकों से लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए सेना और एनडीआरएफ (NDRF) ने ऑपरेशन मदद शुरू किया ।

गज यात्रा :

देश में हाथियों के संरक्षण के लिए इस अभियान का शुभारंभ केंद्रीय पर्यावरण , वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ . हर्षवर्धन ने 12 अगस्त , 2017 को विश्व गज दिवस ' के अवसर पर किया ।

ग्रीन महानदी मिशन : 

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने 24 जुलाई , 2018 को ' ग्रीन महानदी मिशन ' ( वृक्षारोपण अभियान ) का शुभारंभ किया है । इस अभियान का मुख्य उद्देश्य नदी के किनारों पर हो रहे मृदा अपरदन ( मिट्टी के कटाव ) को रोकना और भूमिगत जल भंडार में वृद्धि करना है ।

ऑपरेशन स्माइल : 

उत्तराखंड पुलिस ने राज्य में गुमशुदा बच्चों की तलाश और उनके पुनर्वास के लिए ऑपरेशन स्माइल चलाया है ।

ऑपरेशन सहायम :

ओखी चक्रवात के बाद गहरे समुद्र में भारतीय नौसेना द्वारा चलाया गया अभियान ।

ऑपरेशन इंसानियत : भारत सरकार द्वारा रोहिंग्या शरणार्थियों के लिए ।

ऑपरेशन कोल्ड :

राजस्थान में अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर कड़ी निगरानी हेतु ।

ऑपरेशन जलराहत :

असम स्थित नारंगी कैंट में बाढ़ राहत हेतु ।

ऑपरेशन संकटमोचन :

दक्षिण सूडान में जारी गृह युद्ध में फंसे सैकड़ों भारतीयों को सुरक्षित निकालने हेतु ।

ऑपरेशन थंडरवोल्ट :

ढाका में आइएस के आतंकियों के विरुद्ध

ऑपरेशन मुस्कान - 2 :

खोए हुए बच्चों को ढूंढने हेतु ।

Posted on by