सामयिकी- 21 & 22 फरवरी 2019

  • 20 फरवरी को "विश्व सामाजिक न्याय दिवस" मनाया गया है।
  • पहली बार डीजल से इलेक्ट्रिक में परिवर्तित लोकोमोटिव का शुभारंभ "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी" ने किया है।
  • "होमी भाभा कैंसर" अस्पताल का उद्घाटन 'वाराणसी' में किया गया है।
  • केरल में "ईको सर्किट परियोजना" का उद्घाटन किया गया है।
  • 'विलियम ई. बटरवर्थ' का निधन हुआ है, वह अमेरिका के एक उपन्यासकार थे।
  • 7 वें "राष्ट्रीय फोटोग्राफी पुरस्कार" राज्यवर्धन सिंह राठौर ने प्रदान किए हैं।
  • किसानों के बच्चों के लिए "कालिया छात्रवृत्ति योजना" की शुरुआत 'उड़ीसा' राज्य ने की है।
  • "भारतीय इतिहास कांग्रेस" की मेजबानी 'मध्य प्रदेश' करेगा।
  • "अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन" पर हस्ताक्षर करने वाला 73वां राष्ट्र 'सऊदी अरब' बना है।
  • "सेमी ऑटोमेटिक ड्रेनेज सफाई रोबोट" 'चेन्नई' में लांच किया गया है।
  •  अभी 21 फरवरी को "अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस" मनाया गया है।
  • "ऑपरेशन डिजिटल बोर्ड" 'मानव संसाधन विकास मंत्रालय 'द्वारा शुरू किया गया है।
  • "दीनदयाल विकलांग पुनर्वास योजना" पर क्षेत्रीय सम्मेलन 'कोलकाता' में आयोजित किया गया है।
  • "फेस्टिवल ऑफ इंडिया" का शुभारंभ नेपाल के 'काठमांडू' में किया गया है।
  • 'राजकुमार वडजात्या' का निधन हुआ है, वे एक फिल्म निर्माता थे।
  • "चौथा भारत आसियान एक्सपो और शिखर सम्मेलन" 'नई दिल्ली' में शुरू है।
  • टेली ला मोबाइल एप "न्याय बन्धु" कानून मंत्री 'रविशंकर प्रसाद' ने लॉन्च की है।
Posted on by