सामयिकी- 05 & 06 मार्च 2019

  • प्रधानमंत्री मोदी ने अभी "वन नेशन वन कार्ड" लॉन्च किया है।
  • "ग्राम समृद्धि योजना" की शुरुआत "खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय" ने की है। 
  • अभी 15वें वित्त आयोग के सदस्य के रूप में 'अजय नारायण झा' को नियुक्त किया गया है।
  • 'प्रणव कुमार वर्मा' को 'वियतनाम' में भारत का राजदूत नियुक्त किया गया है।
  • 'आंद्रे प्रेवीन' का निधन हुआ है, वह एक संगीतकार थे।
  • 'कर्नाटक' राज्य सरकार ने "जल अमृत" योजना शुरू की है।
  • आईसीसी की क्रिकेट समिति के अध्यक्ष के रूप में 'अनिल कुंबले' को नियुक्त किया गया है।
  • हरियाणा राज्य सरकार ने अभी "मुख्यमंत्री परिवार सम्मान निधि योजना" की शुरुआत की है।
  • "विकलांगता खेल केंद्र" 'ग्वालियर' में स्थापित किया जाएगा।
  • 'अमेरिका' ने आधिकारिक तौर पर इजराइल के 'येरूसलम' में अपना "वाणिज्य दूतावास" बंद किया है।
  • पहली बार "भगवान महावीर अहिंसा पुरस्कार" 'अभिनंदन वर्तमान' को प्रदान किया जाएगा।
  • "आजादी के दीवाने" नामक संग्रहालय का उद्घाटन 'नई दिल्ली' में किया गया है।
  • स्कूली बच्चों के लिए "युवा विज्ञान कार्यक्रम" 'इसरो' ने लांच किया है।
  • अभी अमेरिका और दक्षिण कोरिया ने "फॉल ईगल 2019" को समाप्त करने का निर्णय लिया है।
  • 'ल्यूक पेरी' का  अभी निधन हुआ है, वे अमेरिका के एक अभिनेता थे।
  • 'इंडियन बैंक' को 'तमिलनाडु' राज्य ने सर्वश्रेष्ठ बैंक का पुरस्कार दिया है।
  • नीति आयोग की डेल्टा रैंकिंग में "हैलाकाण्डी" को शीर्ष महत्वाकांक्षी जिला घोषित किया गया है।
  • महिला व्यापार और कानून रिपोर्ट 'विश्व बैंक' ने जारी की है।
  • राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष के रूप में 'भगवान लाल साहनी' को नियुक्त किया गया है।
Posted on by