अमृतसर - दिल्ली - कोलकाता औद्योगिक गलियारा

• वर्ष2014 में सात राज्यों को एक सूत्र में बांधने वाले अमृतसर - दिल्ली - कोलकाता औद्योगिक गलियारा को सरकार की मंजूरी मिली।   यूपी के 20 शहरों की 40 प्रतिात आबादी इस गलियारे की सीमा में आ जाएगी।
• यह गलियारा सघन आबादी वाले 7 राज्यों से गुजरेगा जिसमें पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल शामिल हैं । अमृतसर, जालंधर, अंबाला, सहारनपुर, दिल्ली, रुड़की, मुरादाबाद, बरेली, अलीगढ़, कानपुर, लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी, पटना, हजारीबाग, धनबाद, आसनसोल, दुर्गापुर और कोलकाता गलियारे  में आने वाले प्रमुख शहर हैं ।
• माना जा रहा है कि गलियारे से 30 लाख लोगों को सीधे रोजगार मिलेगा। इंडस्ट्रियल कॉरिडोर से जिन उद्योगों को सर्वाधिक फायदा मिलेगा उनमें केमिकल एंड फर्टिलाइजर , एग्रो एंड फड प्रोसेसिंग , पॉवर प्लांट्स, वेयरहाउसिंग, मैन्युफैक्चरिंग एंड एक्सपोर्ट यनिटस शामिल हैं ।

• पूर्वी औद्योगिक गलियारा परियोजना की कुल लंबाई करीब 1,840 किलोमीटर है और यह पंजाब से शुरू होकर उत्तर प्रदेश के अलावा बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल होकर गुजरेगी।   इस परियोजना से सबसे ज्यादा लाभ उत्तर प्रदेश को होगा क्योंकि गलियारे का करीब 57 फीसदी हिस्सा यानी 1,049 किलोमीटर लंबा मार्ग केवल उत्तर प्रदेश से होकर गुजरेगा।

• इस  परियोजना पर 15 साल से अधिक समय में बजट से 5,700 करोड़ रुपये के प्रावधान की सिफारिश की गई है।

Posted on by