विद्युत (Electricity)- आवेश (Charge), विद्युत धारा (Electric Current), विभव (Potential)

विद्युत (Electricity)

आवेश (Charge)

      उदासीन परमाणु में इलेक्ट्राॅन योग या ह्रास पर आवेश प्राप्त होता है।

      किसी परमाणु में उत्पन्न आवेश की संख्या परमाणु के द्वारा ग्राह्य (Accepted) या त्याज्य (Donated) इलेक्ट्राॅनों के बराबर होता है।

      एक इलेक्ट्रान 1.6×10-19 कूलाॅम का ऋणात्मक आवेश होता है।

      जब कोई परमाणु इलेक्ट्राॅन त्यागता है तो उस पर धन आवेश (Positive charge) तथा इलेक्ट्राॅन ग्रहण करने पर ऋण आवेश (Negative Charge) पैदा होता है।

      समान आवेशों के मध्य प्रतिकर्षण, जबकि असमान आवेश में आकर्षण होता है।

      आवेश एक अदिश राशि है।

      आवेश का मात्रक कूलाॅम होता है।

1 कूलाॅम = 6.25×1018 इलेक्ट्राॅन

विद्युत धारा (Electric Current)

      आवेश के प्रवाह को विद्युत धारा कहते हैं।

      विद्युत धारा का मात्रक एम्पियर (A) होता है।

      विद्युत धारा की माप आमीटर (Ammeter) नामक यंत्र से की जाती है।

      एक आदर्श चालक से t समय में Q कूलाॅम का आवेश प्रवाहित होता हो, तो विद्युत धारा (I) = Q/t

विभव (Potential)

      किसी विद्युत क्षेत्र में अनन्त से इकाई धन आवेश को किसी बिन्दु तक लाने में जो कार्य किया जाता है, उसे उस बिन्दु पर विभव कहते है।

      इसका मात्रक वोल्ट (V) होता है।

      इसे वोल्टमीटर या गैल्वनोमीटर से मापा जाता है।

      एक आदर्श वोल्टमीटर का प्रतिरोध अनन्त होना चाहिए।

      विद्युत धारा के प्रवाह के लिए दो बिन्दुओं के बीच विभवान्तर (Potential difference) आवश्यक है।

Posted on by