विद्युत शक्ति (Electric Power), फ्यूज (Fuse),

विद्युत शक्ति (Electric Power)

      प्रति एकांक समय में व्यय विद्युत ऊर्जा को विद्युत शक्ति कहते हैं।

      उसका S.I. मात्रक वाट होता है। इसके बड़े मात्रक किलोवाट (103 वाट) तथा मेगावाट (106 वाट) होते हैं।

      प्रति घण्टे एक किलोवाट ऊर्जा उपभोग को एक किलोवाट घंटा या एक यूनिट कहते हैं।

प्रत्यवार्ती धारा को दिष्ट धारा में बदलने के लिए दिष्टकारी (Rectifier) का प्रयोग किया जाता है, जबकि दिष्ट धारा को प्रत्यावर्ती धारा में बदलने के लिए इनवर्टर (Inverter) का उपयोग किया जाता है।

फ्यूज (Fuse)

      फ्यूज चालक परिपथ में लगी एक सुरक्षा युक्ति (Safety device) होती है।

      लघुपथन (Short Circuiting) या अतिभार (Over loading) की स्थिति में यह विद्युत उपकरणों की सुरक्षा करता है।

      इसका निर्माण उन मिश्र धातुओं से किया जाता है जो विद्युत परिपथ के मतापमान के एक सीमा से अधिक बढ़ जाने पर पिघल जाते हैं।

      यदि फ्यूज को टिन, शीशा तथा विस्मथ के मिश्रण से निर्मित किया जाता है तो इसका गलनांक 400C होता हैं।  

      कुछ फ्यूज उनके संघटक धातु तथा उनके गलनांक निम्नलिखित हैं-

प्रकार  

संघटक धातु

गलनांक

रोज मेटल

टिन+शीशा+विस्मथ

400C

वुड मेटल

टिन+शीशा+विस्मथ+कैडमियम

650C

न्यून मेटल

टिन+शीशा+विस्मथ

(धातुओं की प्रतिशत मात्रा रोज मेटल से भिन्न)

950C

Posted on by