संयुक्त राष्ट्र शैक्षणिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन (UNESCO)

संयुक्त राष्ट्र शैक्षणिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन :-

संयुक्त राष्ट्र शैक्षिणिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (युनेस्को) संयुक्त राष्ट्र संघ का एक अनुषंगी निकाय है जिसकी स्थापना नवंबर 1945 में लंदन में हुए सम्मेलन के दौरान की गई थी।  वर्तमान में 195 देश इसके पूर्णकालिक सदस्य और 11 सहयोगी सदस्य हैं। 
 इसका मुख्यालय पेरिस (फ्राँस) में स्थित है। यह संगठन विश्व भर में फैले अपने राष्ट्रीय, क्षेत्रीय व क्लस्टर क्षेत्रों की सहायता से अपनी गतिविधियों को संचालित करता है।
  भारत 04 नवंबर, 1946 से इसका सदस्य हैं। इस संगठन का उद्देश्य शिक्षा और संस्कृति के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रों और समुदायों के मध्य सहयोग स्थापित कर वैश्विक शांति और सुरक्षा को बढ़ावा देना है। अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए यूनेस्को सदस्य राष्ट्रों में शिक्षा, प्राकृतिक विज्ञान, सामाजिक और मानव विज्ञान, संस्कृति, सूचना और संचार के क्षेत्र में तकनीकी और विशेषज्ञ सहायता कार्यक्रम, अध्यापक प्रशिक्षण कार्यक्रम, मीडिया और प्रेस की स्वतंत्रता को बढ़ावा देने वाले कार्यक्रमों का संचालन करता है। इसके अलावा, यूनेस्को विभिन्न समुदायों के मध्य अंतर साध्य समझ को बढ़ावा देने के लिए सांस्कृतिक विविधता के संरक्षण को आवश्यक मानते हैं। इसीलिये यूनेस्को ने अमूल्य वैश्विक सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण के लिए 'विश्व विरासत कार्यक्रम की शुरुआत की है ताकि मानवता की साझी विरासत को संरक्षित किया जा सके।

Posted on by