सामयिकी- 11 & 12 मार्च 2019

  • अभी हाल ही में "अटल आहार योजना" की शुरुआत 'महाराष्ट्र' राज्य ने की है। इस योजना में कंस्ट्रक्शन में काम करने वाले श्रमिकों को 5rs. में भरपेट भोजन मिलेगा।
  • "गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड" ने आधिकारिक तौर पर 'जापान' की महिला को सबसे बुजुर्ग घोषित किया है।
  • हाल ही में IRDAI ने NHA के साथ मिलकर "संयुक्त कार्य दल" का गठन किया है।
  • भारत सरकार ने 'आंध्र प्रदेश' राज्य की "हेल्थ केयर परियोजनाओं" के लिए 'विश्व बैंक' के साथ समझौता किया है।
  • ITB बर्लिन में प्रथम पुरस्कार 'भारत' ने जीता है।
  • हाल ही में बसों की रियल टाइम लोकेशन प्रदान करने के लिए ऐप 'दिल्ली' राज्य ने लॉन्च की है। इस ऐप का नाम "ONE दिल्ली" है।
  • अभी "दून मसूरी रोपवे परियोजना" की आधारशिला उत्तराखंड के मुख्यमंत्री 'त्रिवेंद्र सिंह रावत' में रखी है।
  • 'प्रियंका दुबे' को उत्कृष्ट महिला पत्रकार का "2018 का चमेली देवी जैन पुरस्कार" मिला है।
  • 'उत्तराखंड' ने अभी "मुख्यमंत्री शहरी आंचल अमृत योजना" की शुरुआत की है।
  • 2019 के लिए पल्स पोलियो कार्यक्रम की शुरुआत 'रामनाथ कोविंद' ने की है।
  • "अकुला श्रेणी" की पनडुब्बी के लिए भारत ने 'रूस' के साथ समझौता किया है।
  • 'पश्चिम बंगाल' ने "युवाश्री अर्पण योजना" की शुरुआत की है।
  • 'ओडिशा' राज्य के मुख्यमंत्री ने लोकसभा टिकिटों में महिलाओं को 33% आरक्षण की घोषणा की है।
  • 'मध्य प्रदेश' राज्य ने OBC आरक्षण कोटे को 14% से बढ़ाकर 27% किया है।
  • 'मोहम्मद शतायह' को 'फिलिस्तीन' के प्रधानमंत्री के रूप में नामित किया गया है।
  • हाल ही में "गहन पल्स पोलियो प्रतिरक्षण कार्यक्रम" की शुरुआत 'नागालैंड' से की गई है।
  • "एको जनरल इंश्योरेंस फाइनेंस" कंपनी को "प्रतिष्ठित गोल्डन पीकॉक अवार्ड 2019" से सम्मानित किया गया है।
  • प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने विशेष निदेशक के रूप में 'अनूप कुमार दुबे' को नियुक्त किया है।
  • हाल ही में दूरदर्शन ने 11 नए क्षेत्रीय डीडी चैनल लॉन्च किए हैं।
  • "फिनलैंड बॉक्सिंग टूर्नामेंट" में 'कविंदर सिंह विष्ट' ने स्वर्ण पदक जीता है।
  • "कृषि वैज्ञानिक भर्ती" बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में 'आदित्य कुमार मिश्रा' को नियुक्त किया गया है।
Posted on by