| पैडमैन आॅफ इंडिया |
अरुणाचलम मुरुगनाथम |
कम कीमत में सेनेटरी नैपकिन का निर्माण शुरू किया तथा ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं की माहवारी के प्रति जागरूकता फैलाने का काम किया।
इन्हें भारत सरकार की तरफ से वर्ष 2016 में “पदम श्री" से सम्मानित किया जा चुका है।
|
| भारत का फॉरेस्ट मैन |
जादव पायेंग |
असम के जादव पायेंग मैं अपने दम पर तेरह सौ एकड़ से ज्यादा क्षेत्र का घना जंगल तैयार किया। इसी इस काम के लिए तत्कालीन राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम इन्हें सम्मानित भी किया था। |
| झारखंड का वाटर मैन |
सिमोन उरांव |
पर्यावरण संरक्षण में इनके अतुल्य योगदान के लिए इन्हें 2016 में पद्मश्री से नवाजा जा चुका है। |
| टाइगर मैन ऑफ इंडिया |
कैलाश सांखला |
राजस्थान के कैलाश सांखला भारत में बाघों पर किए गए अपने कार्यों से जाने गए। स्वर्गीय प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा वर्ष 1973 में शुरू किए गए “प्रोजेक्ट टाइगर" का नेतृत्व सांखला ने ही किया था। |
| बर्डमैन ऑफ इंडिया |
सलीम अली |
भारत के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान “पद्म विभूषण " से अलंकृत सलीम अली भारत के पहले ऐसी पक्षी विज्ञानी थे जिन्होंने देश में व्यवस्थित रूप से पक्षियों का सर्वेक्षण किया। |
| एशियाई हाथियों के संरक्षक |
रमन सुकुमार |
इन्हें ब्रिटेन का “व्हिटले गोल्ड अवॉर्ड (ग्रीन ऑस्कर)" मिल चुका है। |
| ब्लैक होल मैन ऑफ इंडिया |
सी. वी विश्वेश्वरैया |
प्रसिद्ध भौतिक विज्ञानी सीवी विश्वेश्वरैया बंगलुरु स्थित जवाहरलाल नेहरू प्लेनेटोरियम के संस्थापक थे। ये ब्लैक होलों का अध्ययन करने वाले प्रारंभिक शोधकर्ताओं में प्रमुख थे। |