अर्थशास्त्र में प्रयोग होने वाले शब्द

• आर्थिक विकास
जब किसी अर्थव्यवस्था में मात्रात्मक और गुणात्मक दोनों तरह का परिवर्तन हो, ऐसा परिवर्तन आर्थिक विकास कहलाता है। जैसे प्रति व्यक्ति आय और उत्पादन बढ़े और जीवन स्तर में सुधार हो।आर्थिक विकास का संबंध विकसित और अल्प विकसित देशों से है जैसे भारत श्रीलंका पाकिस्तान इत्यादि।

• आर्थिक समृद्धि
जब किसी अर्थव्यवस्था में आर्थिक विकास हो चुका और केवल मात्रात्मक परिवर्तन आवश्यक हो जैसे प्रति व्यक्ति आय उत्पादन में वृद्धि, तो ऐसा विकास आर्थिक समृद्धि कहलाएगा। आर्थिक समृद्धि का संबंध विकसित देशों से है जैसे अमेरिका, फ्रांस, ब्रिटेन।

• अविकसित अर्थव्यवस्था
जिस अर्थव्यवस्था में विकास के आधारभूत साधन जैसे सड़क, विद्युत, पेयजल, खनिज इत्यादि ना पाया जाए अविकसित अर्थव्यवस्था कहलाता है - जैसे सहारा मरुस्थल।

• विकासशील अर्थव्यवस्था:-
जिस अर्थव्यवस्था में विकास के आधारभूत साधन उपलब्ध है और  जिनका समुचित दोहन नहीं हो पा रहा है, विकासशील अर्थव्यवस्था कहते हैं जैसे भारत, बांग्लादेश।

• विकसित अर्थव्यवस्था
जिस अर्थव्यवस्था में विकास के आधारभूत साधन उपलब्ध है और उनका समुचित दोहन हो रहा है, उसे विकसित अर्थव्यवस्था कहते हैं जैसे अमेरिका,फ्रांस, इंग्लैंड इत्यादि।

• एकल व्यापार
जब कोई विदेशी संस्था या व्यक्ति हमारे देश में शिपिंग माल, नुक्कड़ की दुकान इत्यादि में निवेश करता है तो ऐसा निवेश फुटकर व्यापार अथवा ही कलाकार कहलाता है।
• बफर स्टॉक
किसी जोखिम से बचने के लिए वस्तुओं तथा सेवाओं का संग्रह बफर स्टॉक कहलाता है।
भारत में खाद्यान्नों का बफर स्टॉक भारतीय खाद्य निगम करता है।
• प्रशासित मूल्य
जब वस्तु एवं सेवाओं का मूल्य सरकार द्वारा किया जाए तो ऐसा मूल्य प्रशासित मूल्य कहलाता है।
• दुर्लभ मुद्रा अथवा कठिन मुद्रा
देश मुद्रा की अंतरराष्ट्रीय मांग पूर्ति की अपेक्षा अधिक है ऐसी मुद्रा कठिन मुद्रा के नायगी जैसे डॉलर, येन, पाउंड, यूरो।
• मुलायम मुद्रा अथवा सस्ती मुद्रा
जिस मुद्रा की अंतरराष्ट्रीय मांग, पूर्ति की अपेक्षा कम है, सस्ती मुद्रा कहलाती है। जैसे भारत का रुपया, नेपाल का रुपया, बांग्लादेश का टका इत्यादि।

Posted on by