• 1 सितंबर , 2018 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक (India Post Payment Bank : IPPB) का शुभारंभ किया। आईपीपीबी देश का तीसरा पेमेंट बैंक है, इससे पहले एयरटेल और पेटीएम को यह स्वीकृति मिल चुकी है। इस बैंक में 100 प्रतिशत हिस्सेदारी सरकार की होगी।
• उद्देश्य : आईपीपीबी का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में त्वरित वित्तीय सेवाएं उपलब्ध कराना है।
देश का सबसे बड़ा बैंकिंग नेटवर्क : आईपीपीबी देश का सबसे बड़ा बैंकिंग नेटवर्क है जिसकी शुरुआत देशभर की 650 शाखाओं से एक साथ की गई।
आईपीपीबी के कार्य : इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के तहत तीन तरह के बचत खाते खोले जा सकेंगे -
1. नियमित बचत खाता
2. डिजिटल बचत खाता
3. मूल बचत खाता
• इस बैंक को एवं वर्ष तक के परिपक्वता वाले सरकारी वांडों में उनकी मांग का न्यूनतम 75 प्रतिशत निवेश करना अनिवार्य होगा जबकि अधिकतम 25 प्रतिशत जमाएं बैंकों के सावधि व मियादी जमाओं के रूप में रखी जा सकेंगी । सभी तीन तरह की बचत खातों पर 4 प्रतिशत ब्याज दर मिलेगी।
• आईपीपीबी बैंकों तथा वित्तीय संस्थाओं के साथ मिलकर ग्राहको को कर्ज देने के अलावा म्युचुअल फंड तथा इंश्योरेंस पालिसा बेचने का काम भी करेगा।
• आईपीपीबी एसएमएस बैंकिंग की सुविधा भी प्रदान करता है जिसके लिए 7738062873 नंबर जारी किया गया है।
• आवश्यकता पड़ने पर खाताधारक अपने घर पर रुपये भी मंगा सकेगा डाकिया 48 घंटे में खाताधारक को रुपये पहुंचा देगा।