जुलाई, 2017 में चीन के बीजिंग शहर में सुरक्षा मुद्दों पर आयोजित सातवां ब्रिक्स उच्चस्तरीय सम्मेलन काफी सुर्खियों में रहा। इस सम्मेलन में ब्रिक्स देशों के सुरक्षा सलाहकारों ने शिरकत कर क्षेत्रीय सुरक्षा चिंताओं के सार्थक समाधान हेतु विमर्श किया। इस सम्मेलन की डोकलाम गतिरोध को दूर करने के एक अवसर के रूप में भी देखा गया। सम्मेलन में भारतीय पक्ष भारत के सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने रखा।
- 27-28 जुलाई, 2017 के मध्य चीन के बीजिंग शहर में सुरक्षा के मुद्दों पर ब्रिक्स का सातवां उच्चस्तरीय सम्मेलन आयोजित किया गया।
- इस सम्मेलन में पांचों सदस्य देशों के सुरक्षा सलाहकारों ने विभिन्न सुरक्षा संबंधी मुद्दों पर विमर्श किया।
- इस सम्मेलन की अध्यक्षता चीन के स्टेट कांउसलर यांग जिआयी ने की।
- भारतीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने सम्मेलन में भारतीय पक्ष रखा।
- सम्मेलन में वैश्विक शासन, आतंकवाद, साइबर सुरक्षा, ऊर्जा सुरक्षा, अंतरराष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय हॉटस्पॉट्स (Hot Spots), राष्ट्रीय सुरक्षा आदि पर व्यापक विमर्श किया गया।
- सम्मेलन में ब्रिक्स देशों को आतंकवाद एवं क्षेत्रीय सुरक्षा के मुद्दों पर नेतृत्व की भूमिका में आने तथा आपसी रणनीतिक विश्वास बहाली एवं सुरक्षा सहयोग को बढ़ावा देने हेतु प्रयास करने का आह्वान किया गया।
- सदस्य देशों ने सुरक्षा संबंधी मुद्दों पर सहयोग बढ़ाने तथा सूचनाओं को साझा करने की प्रतिबद्धता भी व्यक्त की।
स्रोत :- घटनाचक्र