परम शिवाय सुपर कंप्यूटर

हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आईआईटी बीएचयू IIT - BHU ) में नेशनल सुपर कम्प्यूटिंग मिशन के तहत सुपर कम्प्यूटर ' परम शिवाय ' का लोकार्पण किया । परम शिवाय सुपर कम्प्यूटर 833 टेराफ्लॉप क्षमता का है जो महीनों में किये गए अनुसंधानों को घंटों में पूरा कर देगा । 

  भारत का पहला सुपर कम्पयूटर परम 8000 था , उसे 1991 में लॉच किया गया था । वर्तमान में भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान में ‘ प्रत्युष ' , राष्ट्रीय मध्यम श्रेणी मौसम पूर्वानुमान केन्द्र के पास ' मिहिर ' तथा ॥ SC के पास SERC Cray नामक सुपर कम्प्यूटर है । 

  मुख्य तथ्य 

  परम शिवाय में 1 पेटा बाइट सेकेंडरी स्टोरेज , 233 प्रोसेसर नोड , 384 जीबी पर नोड DDR4 |RAM , पैरेलल फाइल सिस्टम इत्यादि हैं ।
  
इस सुपर कम्प्यूटर का उपयोग सिंचाई योजनाओं , ट्रैफिक प्रबंधन , स्वास्थ्य इत्यादि क्षेत्रों में किया जायेगा ।इस सुपर कम्प्यूटर का निर्माण फ्रांसीसी कंपनी एटोस ( ATOS ) ने किया है ।इलेक्ट्रॉनिक्स मंत्रालय के अंतर्गत सी - डैक तथा एटोस ने सुपर कम्प्यूटर के निर्माण के लिए तीन वर्षीय समझौते पर हस्ताक्षर किये हैं ।

 राष्ट्रीय सुपर कम्प्यूटिंग मिशन के तहत देश के विभिन्न अनुसंधान व शैक्षणिक संस्थानों में 70 से अधिक सुपर कम्प्यूटर का नेटवर्क तैयार किया जायेगा ।भारत को सुपर कम्प्यूटिंग के क्षेत्र में विश्व का अगुआ बनाना और राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर उत्पन्न चुनौतियों के निपटारे के लिए भारत की क्षमता बढ़ाना । यह पहल सरकार के ‘ डिजिटल इंडिया ' व ' मेक इन इंडिया ' का समर्थन तो करती ही है , साथ ही यह भारत को विश्व के सुपर कम्प्यूटिंग मानचित्र में सबसे आगे रखने में भी अहम साबित होगी ।

Posted on by