सामयिकी- 15 & 16 मार्च 2019

  • "विश्व किडनी दवस" 14 मार्च को मनाया गया है।
  • हाल ही में आई WGC की रीपोर्ट के अनुसार सोने का सबसे बड़ा भंडार 'अमेरिका' के पास है। भारत 11वीं नंबर पर है।
  • "मर्सर सूचकांक" में रहने योग्य सबसे उपयुक्त शहर 'वियना' को घोषित किया गया है। लगातार दसवीं बार इसे उपयुक्त शहर घोषित किया गया है।
  • "विशेष ओलंपिक खेल 2019" का आयोजन UAE  में किया जा रहा है।
  • SBI बैंक ने 70 वर्ष से अधिक वरिष्ठ नागरिकों के लिए 'डोरस्टेप' बैंकिंग सेवा शुरू की है।
  • LIC के नए अध्यक्ष के रूप में 'एम. आर.कुमार' को नियुक्त किया गया है।
  • बुनियादी ढांचे के पुनर्निर्माण के लिए भारत ने नेपाल के साथ समझौता किया है।
  • वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 8000 रन बनाने वाले तीसरे खिलाड़ी 'रोहित शर्मा' बने हैं।
  • "शौर्यताऔर विशिष्ट सेवा" के लिए पुरस्कार राष्ट्रपति 'रामनाथ कोविंद' ने प्रदान किए हैं।
  • अमेरिका ने भारत में 6 परमाणु ऊर्जा संयंत्रो की स्थापना के लिए समझौता किया है।
  • हाल ही में "विश्व उपभोक्ता दिवस" 15 मार्च को मनाया गया है।
  • चुनाव आयोग ने "ऑब्ज़र्वर एप" लॉन्च करने की घोषणा की है। 'सुनील अरोड़ा' वर्तमान समय में चुनाव आयोग के चीफ इलेक्शन कमिश्नर हैं।
  • "भारत बांग्लादेश संयुक्त सैन्य अभ्यास संपृत्ति 2019" का समापन बांग्लादेश के 'तंगेल' में हुआ है।
  • बीसीसीआई के मध्यस्थ के रूप में 'पी.एस. नरसिम्हा' को नियुक्त किया गया है।
  • DRDO ने MPATGM (Main portable Anti Tank Guided Missile) का सफलतापूर्वक परीक्षण राजस्थान के रेगिस्तान में किया है।
  • हाल ही में 'बजाज फिनसर्व' के अध्यक्ष के पद से 'राहुल बजाज' ने इस्तीफा दिया है।
  • हाल ही में नोबेल शांति पुरस्कार के लिए 'ग्रेटा थुनवर्ग' को नामित किया गया है।
  • एशियाई क्षेत्र के लिए "राष्ट्रमंडल युवा पुरस्कार" 'पदमनाभन गोपालन' ने जीता है।
  • गुजरात के गांधीनगर में राष्ट्रपति 'रामनाथ कोविंद' ने "नवाचार और उद्यमिता महोत्सव" (FINE) का उद्घाटन किया है।
  • 'कर्नाटक' ने "सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी" जीती है।
Posted on by