Day 38
(संघ और उसका राज्य-क्षेत्र)
- भारत न तो यू.एस.ए. और स्विट्जरलैण्ड की तरह एक 'परिसंघ' है और न ही दक्षिण अफ्रीका तथा अस्ट्रेलिया की तरह का एक संघ है बल्कि यह 'राज्यों का संघ' है। अतः कोई भी राज्य भारत स अलग होने के लिए स्वतंत्र नहीं है।
- संविधान के भाग-1 में अनुच्छेद 1 से 4 में ‘संघ और उसके राज्य-क्षेत्र’ के बारे में वर्णन किया गया है।
- अनुच्छेद 1 का शीर्षक है – ‘संघ का नाम और उसका राज्य-क्षेत्र। इस अनुच्छेद के तीन उपखण्ड है –
- अनुच्छेद 1(1) के अनुसार – भारत अर्थात् इण्डिया, राज्यों का संघ होगा। इसमें भार्त को “राज्यों का संघ” कहा गया है।
- अनुच्छेद 1(2) के अनुसार – राज्य और उनके राज्यक्षेत्र वे होंगें जो पहली अनुसूची में विनिर्दिष्ट हैं। वर्तमान में भारत 29 राज्य तथा 7 संघ-शासित क्षेत्रों का संघ है।
- अनुच्छेद 1(3) के अनुसार – भारत के राज्य क्षेत्र में समाविष्ट होंगे -
- राज्यों के राज्यक्षेत्र
- पहली अनुसूची में विनिर्दिष्ट संघ-राज्य क्षेत्र
- ऐसे अन्य राज्य-क्षेत्र जो अर्जित किए जाएं
भारत के राज्य और उनकी राजधानी
1. बिहार - पटना
2. पश्चिम बंगाल - कोलकाता
3. असम - दिसपुर
4. आंध्रप्रदेश - अमरावती (new), हैदराबाद (old)
5. उड़ीसा - भुवनेश्वर
6. उत्तर प्रदेश - लखनऊ
7. कर्नाटक - बंगलौर
8. केरल - तिरुवनन्तपुरम्
9. गुजरात - गांधीनगर
10. जम्मू-कश्मीर - श्रीनगर
11. तमिलनाडु - चेन्नई
12. त्रिपुरा - अगरतला
13. नागालैंड - कोहिमा
14. पंजाब - चंडीगढ़
15. हरियाणा - चंडीगढ़
16. मणिपुर - इम्फाल
17. मध्यप्रदेश - भोपाल
18. महाराष्ट्र - मुंबई
19. मेघालय - शिलांग
20. राजस्थान - जयपुर
21. हिमाचल प्रदेश - शिमला
22. सिक्किम - गंगटोक
23. मिजोरम - आइजॉल
24. अरुणाचल प्रदेश - ईटानगर
25. गोवा - पणजी
26. उत्तराखंड - देहरादून
27. छत्तीसगढ़ - रायपुर
28. झारखंड - रांची
29. तेलंगाना - हैदराबाद
केंद्रशासित राज्य और उसकी राजधानी
1.दिल्ली - नई दिल्ली
2. लक्षद्वीप - कवारत्ती
3. दमन और दीव - दमन
4. अंडमान-निकोबार - पोर्ट ब्लेयर
5. चंडीगढ़ - चंडीगढ़
6. पुदुचेरी - पुदुचेरी
7. दादर व नगर हवेली - सिलवासा
मिलते है हम अगले दिन, इसी विषय पर फिर आगे चर्चा करने के लिये..