एनडीएमए ‘आपदा जोखिम न्यूनीकरण डेटाबेस’ पर कार्यशाला आयोजित करेगा
गृह मंत्रालय
- राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) कल से दिल्ली में आपदा जोखिम न्यूनीकरण डेटाबेस के लिए डेटा संबंधी आवश्यकताओं पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन करने जा रहा है।
- इस कार्यशाला का आयोजन संयुक्त राष्ट्र अंतर्राष्ट्रीय बाल आपातकालीन कोष (यूनीसेफ) United Nations International Children's Emergency Fund(UNICEF), संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) और आपदा न्यूनीकरण के लिए संयुक्त राष्ट्र अंतर्राष्ट्रीय रणनीति (यूएनआईएसडीआर) के सहयोग से किया जा रहा है।
- आपदा के दौरान होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी देने के लिए भारत अक्सर आपदाओं के वैश्विक डेटाबेस और आशुचित्र (स्नैपशॉट) को संदर्भित करता है। हालांकि, ये डेटाबेस विभिन्न सीमाओं के तहत काम करते हैं और सटीक विश्लेषण पेश करने में समर्थ नहीं होते हैं।
- इसे ध्यान में रखते हुए एकसमान एवं विश्वसनीय राष्ट्रीय स्तर का आपदा डेटाबेस सृजित करना अत्यंत आवश्यक है। स्थानीय स्तर पर प्राप्त एवं सत्यापित डेटा से वैज्ञानिक विश्लेषण करने और उपयुक्त नीतिगत कदम उठाने में मदद मिलेगी, जिससे आपदा जोखिम में कमी करना संभव हो पाएगा।
- उपर्युक्त कार्यशाला का उद्देश्य- सटीकता एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए आपदाओं पर आम सहमति बनाना और डेटा संग्रह, अद्यतन एवं सत्यापन के लिए मानकीकृत टेम्पलेट्स विकसित करना है। इस दौरान डेटा की सुरक्षा जैसे मुद्दों पर भी चर्चा की जाएगी।
यह डेटाबेस हमारे जोखिमों के आकलन और इस पर नजर रखने तथा लचीलेपन की दिशा में प्रगति की दृष्टि से अत्यंत आवश्यक है, जिसके बिना भारत अपने विकास लक्ष्यों की प्राप्ति में समर्थ नहीं हो पाएगा।