वैश्विक उद्यमिता शिखर सम्‍मेलन 2017 की मेजबानी भारत ने की

संयुक्‍त राज्‍य अमेरिका की सरकार के साथ भागीदारी के तहत वैश्विक उद्यमिता शिखर सम्‍मेलन 2017 की मेजबानी भारत ने की |

  • दक्षिण एशिया में पहली बार इस शिखर सम्‍मेलन का आयोजन किया जा रहा है। यह वैश्विक उद्यमिता वातावरण को बेहतर बनाने के लिए प्रमुख निवेशकों, उद्यमियों, शिक्षाविदों, विचारकों एवं अन्‍य हितधारकों को एक साथ लाएगा।
  • इस साल के शिखर सम्‍म्‍ोलन के लिए चुने गए विषयों में स्‍वास्‍थ्‍य सेवा एवं चिकित्‍सा विज्ञान, डिजिटल अर्थव्‍यवस्‍था एवं वित्तीय प्रौद्योगिकी, ऊर्जा एवं बुनियादी ढांचा और मीडिया एवं मनोनंजन शामिल हैं। ये सभी महत्‍वपूर्ण मुद्दे हैं जो मानव के कल्‍याण एवं समृद्धि के लिए प्रासंगिक हैं।

इस बार का विषय 'वुमेन फर्स्‍ट, प्रॉस्‍पेरिटी फॉर ऑल' यानी सबकी समृद्धि के लिए पहले महिलाओं की समृद्धि, इस सम्‍मेलन को पहले के मुकाबले खास बनाता है।

नोट:- यह विषय कुछ पुराना हैं प्रीलिम्स के लिए महत्वपूर्ण हैं, इस समय प्रीलिम्स के केवल 28 दिन ही बचे हैं तो उसी को ध्यान में रखते हुए जो जो भी विषय अवश्यक हैं उन्ही को मैं पोस्ट कर रहा हूँ 3 जून की परीक्षा के बाद आपको दिन-प्रति-दिन की सारी ख़बरे मिलने लगेंगी | धन्यवाद |

Posted on by