भारत में पहली बार विश्व मानसिक स्वास्थ्य सम्मेलन का आयोजन

भारत में पहली बार विश्व मानसिक स्वास्थ्य सम्मेलन का आयोजन

  • यह सम्मेलन केयरिंग फाउंडेशन व अन्य संगठनों के सहयोग से वर्ल्ड फेडरेशन फॉर मेंटल हेल्थ द्वारा आयोजित किया गया है।

मानसिक स्वास्थ्य देखभाल अधिनियम 2017

  • मानसिक स्वास्थ्य देखभाल अधिनियम 2017 मे मानसिक स्वास्थ्य के लिए अधिकार आधारित प्रावधान किए गए हैं |
  • यह मानसिक रूप से अस्वस्थ लोगों के अधिकारों की रक्षा के लिए स्वास्थ्य सेवाओं को एक समान रूप से उपलब्ध कराता है | यह सुनिश्चित करता है, कि मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्तियों की अधिकतम देखभाल हो सके और यह सम्मान तथा गरिमा के साथ जीवन व्यतीत कर सकें |
  • यह मानसिक स्वास्थ्य देखभाल सेवाओं की गुणवत्ता और मात्रा में सुधार के लिए संस्थागत व्यवस्था को मजबूत करता है |

यह कानून मानसिक स्वास्थ्य देखभाल सेवाएं उपलब्ध कराने में सरकार तथा निजी क्षेत्र दोनों की जवाबदेही बढ़ाता है यह केंद्र और राज्यों के मानसिक स्वास्थ्य प्राधिकरण में मानसिक स्वास्थ्य की समस्या वाले और उन्हें सेवाएं देने वालो को प्रतिनिधित्व प्रदान करता है |

नोट:- यह विषय कुछ पुराना हैं प्रीलिम्स के लिए महत्वपूर्ण हैं, इस समय प्रीलिम्स के केवल 28 दिन ही बचे हैं तो उसी को ध्यान में रखते हुए जो जो भी विषय अवश्यक हैं उन्ही को मैं पोस्ट कर रहा हूँ 3 जून की परीक्षा के बाद आपको दिन-प्रति-दिन की सारी ख़बरे मिलने लगेंगी | धन्यवाद |

Posted on by