भाग-01 (कुछ छोटी छोटी मगर मोटी बाते ) घटनाक्रम

आपने शक्तिमान देखा होगा तो उसकी छोटी छोटी मगर मोटी बाते नहीं भूले होंगे उसी की तर्ज पर upsc परीक्षा के लिए उपयोगी लेकिन छोटी घटनाये:-

01. आक्सपी-ऍम एन सेंसर

  • आई आई टी रुड़की ले वैज्ञानिक ने अत्यंत कम विषैले तत्व की भी पहचान करने में सक्षम सेंसर की खोज की है |
  • सायनाइट एवं पिकरिक एसिड की उपस्थिति का पता लगाने में सबसे ज्यादा सक्षम |

02. तैरती प्रयोगशाला

  • IBSD(Institute of Bioresources and Sustainable Development) ने मणिपुर की लोकटक झील में झील के पानी की गुणवत्ता और परितंत्र की जानकारी के लिए 5 बैज्ञानिको वाली तैरती हुयी प्रयोगशाला की स्थापना की गयी है |

03. उद्यम सखी पोर्टल

  • अंतर्राष्‍ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सूक्ष्‍म ,लघु और मध्‍यम उद्यम मंत्रालय एमएसएमई की ओर से  आज भारतीय महिला उद्यमियों के लिए उद्यम सखी पोर्टल एक पोर्टल शुरु किया गया।
  • पोर्टल के जरिए एक ऐसा नेटवर्क बनाने का प्रयास किया गया है जिसके जरिए उद्यमशीलता को बढावा दिया जा सके और साथ ही महिलाओं को स्‍वालंबी और सशक्‍त बनाने के लिए कम लागत वाली सेवाओं और उत्‍पादों के लिए कारोबार के नए मॉडल तैयार किए जा सकें।
  • पोर्टल के जरिए महिला उद्यमि‍यों को कारोबार शुरु करने  के लिए आवश्‍यक प्रशिक्षण,निवशेकों से सीधे संपर्क,बाजार सर्वेक्षण सुविधा तथा तकनीकी सहयोग जैसी मदद उपलब्‍ध करायी गयी है।

04. राजस्थान नाबालिक से दुष्कर्म बिधेयक

  • राजस्थान की सरकार ने नाबालिक से दुष्कर्म पर अब फांसी की सज़ा के प्रावधान वाला बिधेयक पास किया है जिसके बाद अब किसी भी नाबालिक से दुष्कर्म करने पर फाँसी की सज़ा दी जाएगी होगी |
  • मध्यप्रदेश में ऐसा विधायक पहले ही पारित किया जा चुका है |

05. आईटीबी-बर्लिन ट्रेवल ट्रेड शो सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शक पुरस्कार’

  • भारत ने आईटीबी-बर्लिन ट्रेवल ट्रेड शो के अंतिम दिन ‘सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शक पुरस्कार’ (Best Exhibitor Award) जीता है।
  • आईटीबी-बर्लिन वर्ल्ड टूरिस्ट मीट 7 मार्च से लेकर 10 मार्च, 2018 तक जर्मनी के बर्लिन में आयोजित की गई थी।
  • 100 से भी अधिक देशों ने ‘आईटीबी-बर्लिन मीट’ में अपने-अपने संबंधित पर्यटन मंत्रियों के माध्यम से शिरकत की।
  • इस दौरान भारत के ‘अतुल्य भारत (पर्यटन मंत्रालय)’ ने ‘योगी ऑफ द रेसट्रैक’ नामक एक लघु फिल्म प्रस्तुत की।
  • आईटीबी-बर्लिन विश्व का अग्रणी ट्रेवल ट्रेड शो है।

नोट :- यह विषय upsc के साथ साथ एसएससी, रेलवे सभी पीसीएस के लिए भी अत्यन्त महत्वपूर्ण हैं | धन्यवाद |

Posted on by