राष्ट्रीय स्वास्थ्य नीति
·सरकार ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य नीति, 2017 तैयार की और उसे अमल में लाई, जिसका उद्देश्य विकास संबंधी सभी नीतियों में निवारक और तत्पर स्वास्थ्य सेवा नीति के जरिए श्रेष्ठतम स्वास्थ्य हासिल करना तथा किसी भी प्रकार की वित्तीय कठिनाई के बिना उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य नीति 2017 में कुछ बीमारियों को रोकना और उनके फैलाव में कमी लाना है :-
- एचआईवी/एड्स : 2020 के वैश्विक लक्ष्य को हासिल करना (इसे 90:90:90 लक्ष्य भी कहा गया है)
- 2018 तक कुष्ठ रोग, 2017 तक काला आजार और 2017 तक लिम्फेटिक फाइलेरियासिस को समाप्त करना।
- 2025 तक तपेदिक को समाप्त करना : बलगम में रोग के लक्षण पाए जाने वाले मरीजों के इलाज की दर >85% पर बनाए रखना और नये मामलों में कटौती लाना।
- अंधेपन की संभावना को कम करके 2025 तक 0.25/1000 पर लाना और बीमारी का बोझ वर्तमान स्तर से एक तिहाई पर लाना।
- हृदय संबंधी बीमारियों, कैंसर, मधुमेह और सांस संबंधी गंभीर बीमारियों से होने वाली समय पूर्व मृत्यु को 2025 तक 25 प्रतिशत कम करना।