भाग-02 (कुछ छोटी छोटी मगर मोटी बाते ) घटनाक्रम

01. "मेक इन इंडिया" कार्य योजना

  • "मेक इन इंडिया" कार्य योजना के अंतर्गत 21 प्रमुख क्षेत्रों की पहचान की गई है
  • जिन पर
  1. पॉलिसी की पहल
  2. वित्तीय प्रोत्साहन
  3. बुनियादी ढांचा सृजन
  4. सुगम कारोबार
  5. नवाचार और अनुसंधान एवं विकास तथा 
  6. कौशल विकास के तहत वि‍शेष रूप से ध्‍यान दिया जाएगा।
  • इसके तहत, प्रत्‍यक्ष विदेशी निवेश एफडीआई नीति और प्रक्रिया को सरल बनाया गया है और उत्तरोत्तर इसका उदारीकरण किया गया है। रक्षा क्षेत्र, खाद्य प्रसंस्करण, दूरसंचार, कृषि, फार्मास्यूटिकल्स, नागरिक उड्डयन, अंतरिक्ष, निजी सुरक्षा एजेंसियों, रेलवे, बीमा और पेंशन तथा चिकित्सा उपकरणों जैसे प्रमुख क्षेत्रों को प्रत्‍यक्ष वि‍देशी निवेश के लिए खोल दिया गया है।
  • वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय

02. नई दिल्ली में टीबी उन्मूलन शिखर सम्मेलन

  • टीबी के खात्मे के लिए दिल्ली में हो रहा टीबी उन्मूलन शिखर सम्मेलन एक मील का पत्थर साबित होगा।
  • भारत ने 2025 तक पूरी तरह से टीबी को खत्म करने का लक्ष्य रखा है जबकि वैश्विक लक्ष्य 2030 का है। उन्होंने कहा कि सरकार इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए व्यापक स्तर पर कार्य कर रही है।

03. टांगीनाथ धाम तथा आंजन धाम

  • झारखंड राज्‍य के गुमला जिले  में स्थित टांगीनाथ धाम (भगवान शिव) तथा आंजन धाम(भगवान हनुमान) को पर्यटन की दृष्टि से स्वदेश दर्शन योजना के तहत जोड़कर इन स्थानों को पर्यटन के लिए विकसित करना था।

नोट :- यह विषय upsc के साथ साथ एसएससी, रेलवे सभी पीसीएस के लिए भी अत्यन्त महत्वपूर्ण हैं | धन्यवाद |

Posted on by