सोलर स्टडी लैंप्स योजना

सोलर स्टडी लैंप्स योजना

  • नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (एमएनआरई) द्वारा दिसंबर, 2016 में असम, बिहार, झारखंड, ओडिशा और उत्तर प्रदेशों में 70 लाख सोलर स्टडी लैंप्स के वितरण की ‘सोलर स्टडी लैंप्स योजना’ को मंज़ूरी दी गई थी, जो अभी कार्यान्वयन के विभिन्न चरणों में है।
  • राजस्थान, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के वंचित समुदायों को सशक्त बनाने के लिये जनवरी 2014 में 10 लाख सोलर स्टडी लैंप्स के वितरण योजना को मंज़ूरी दी गई थी जिसे सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है।
  • इसके बाद मंत्रालय द्वारा मई 2016 में विभिन्न राज्यों में 5 लाख सोलर स्टडी लैंप्स के वितरण को मंज़ूरी दी गई।
  • राजस्थान में कुल 3.06 लाख सोलर स्टडी लैंप्स वितरित किये गए हैं और 360 महिलाओं सहित 927 व्यक्तियों को स्थानीय क्षेत्रों में सोलर स्टडी लैंप्स की मरम्मत के लिये प्रशिक्षित किया गया है।
  • सौर ऊर्जा प्रणालियों की स्थापना और मरम्मत तथा रख-रखाव के लिये नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (एमएनआरई) द्वारा एक अलग कौशल विकास कार्यक्रम "सूर्य मित्र" का भी संचालन किया जा रहा है।

पृष्ठभूमि :-

  • सोलर स्टडी लैम्प योजना के तहत राज्य के ग्रामीण और पिछड़े ब्लाकों में रहने वाले छात्रों को 100 रुपए में सोलर स्टडी लैम्प मुहैया कराए जा रहे है।
  • सरकार का उद्देश्य इस योजना के माध्यम से उन इलाको के छात्रों को लैंप मुहैया करवाना है जहाँ अभी तक बिजली नहीं पहुँच पाई है।
Posted on by