ऑक्सो-बायोडिग्रेडेबल सैनिटरी नेपकिन सुविधा (Oxo-biodegradable Sanitary Napkin -SUVIDHA)

ऑक्सो-बायोडिग्रेडेबल सैनिटरी नेपकिन सुविधा (Oxo-biodegradable Sanitary Napkin ‘SUVIDHA’)

  • केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय द्वारा प्रधानमंत्री भारतीय जन–औषधि परियोजना (Pradhan Mantri Bhartiya Janaushadhi Pariyojana - PMBJP) के तहत पूरी तरह ऑक्‍सो-बायोडिग्रेडेबल सैनिटरी नेपकिन ‘सुविधा’ लॉन्च करने की घोषणा की गई। यह किफायती सैनिटरी नेपकिन देश भर के 3200 जन-औषधि केंद्रों पर 2.50 रुपए प्रति पैड की दर पर उपलब्‍ध होगी।

लाभ :-

  • अंतर्राष्‍ट्रीय महिला दिवस के दिन सभी महिलाओं के लिये यह एक विशेष उपहार है, क्‍योंकि यह अनोखा उत्‍पाद किफायती और स्‍वास्‍थ्‍यकर होने के साथ ही इस्‍तेमाल और निपटान में आसान है। यह भारत की वंचित महिलाओं के लिये स्‍वच्‍छता, स्‍वास्‍थ्‍य और सुविधा सुनिश्‍चित करेग। 

वर्तमान स्थिति :-

  • राष्‍ट्रीय परिवार स्‍वास्‍थ्‍य सर्वेक्षण 2015-16 के अनुसार, 15 से 24 साल तक की 58 प्रतिशत महिलाएँ स्‍थानीय स्‍तर पर तैयार नेपकिन, सैनिटरी नेपकिन और रूई के फाहे का इस्‍तेमाल करती हैं।
  • शहरी क्षेत्रों की 78 प्रतिशत महिलाएँ मासिक धर्म के दौरान सुरक्षा के लिये स्‍वस्‍थ विधियाँ अपनाती हैं। ग्रामीण इलाके की केवल 48 फीसदी महिलाएँ साफ-सुथरा सैनिटरी नेपकिन का इस्‍तेमाल कर पाती हैं।

विशेषताएँ :-

  • सुविधा नेपकिन में एक विशेष प्रकार का पदार्थ मिलाया जाता है, जिससे इस्‍तेमाल के बाद ऑक्‍सीजन के संपर्क में आकर यह बायोडिग्रेडेबल हो जाती है। 
  • वर्तमान में बाज़ार में उपलब्‍ध किसी भी सैनिटरी नेपकिन की कीमत लगभग 8 रुपए प्रति पैड है, जबकि सुविधा नेपकिन की कीमत 2.50 रुपए प्रति पैड है।
  • 28 मई, 2018 को अंतर्राष्‍ट्रीय मासिक धर्म स्वच्छता दिवस से देश के सभी जन-औषधि केंद्रों पर सुविधा नेपकिन बिक्री के लिये उपलब्‍ध रहेगा।

निगरानी :-

  • मंत्रालय द्वारा इसकी आपूर्ति श्रृंखला पर लगातार नज़र रखने के साथ-साथ ऑनलाइन ट्रैकिंग सॉफ्टवेयर के ज़रिये इसकी निरंतर निगरानी भी की जा रही है ताकि देश भर में पीएमबीजेपी केंद्रों पर आवश्‍यक दवाइयाँ उपलब्‍ध कराना सुनिश्‍चित किया जा सके।
Posted on by