भाग-03 (कुछ छोटी छोटी मगर मोटी बाते ) घटनाक्रम

आपने शक्तिमान देखा होगा तो उसकी छोटी छोटी मगर मोटी बाते नहीं भूले होंगे उसी की तर्ज पर upsc परीक्षा के लिए उपयोगी लेकिन छोटी घटनाये:-

01.ई-ऑफिस मिशन मोड परियोजनाओं

  • ई-ऑफिस सॉफ्टवेयर लागू करने के लिए पेयजल और स्‍वच्‍छता मंत्रालय (एमडीडब्‍ल्‍यूएस) को प्रशंसा प्रमाण पत्र प्रदान किया।
  • डिजिटल इंडिया कार्यक्रम के अंतर्गत ई-ऑफिस मिशन मोड परियोजनाओं में से एक है। ई-ऑफिस समाधान पेपर रहित माहौल में किये जाने वाले सभी स्‍तरों के सरकारी कार्यों को सक्षम बनाता है। इनमें ई-छुट्टी, ई-यात्रा, ज्ञान प्रबंधन, नोटिस बोर्ड, डाउनलोड फॉर्म, सूची नियंत्रण आदि शामिल हैं।

02.कृषि उन्नति मेला 2018

  • कृषि उन्नति मेला 2018 का भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान(नई दिल्ली) में चल रहा है, जिसका मुख्य उद्देश्य कृषि क्षेत्र में हुए विकास एवं आधुनिक तकनीक की जानकारी सभी कृषको और नागरिको तक पहुंचाना है |

03.वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट-2018

  • संयुक्त राष्ट्र की संस्‍था सस्‍टेनेबल डेवलपमेंट सॉल्‍यूशंस नेटवर्क (SDSN) की वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट में भारत को 156 देशों की सूची में 133वें स्थान पर रखा गया है। 2017 की रिपोर्ट में भारत 122 वें स्थान पर था।
  • भारत के पड़ोसी देशों में 75वें स्थान के साथ पाकिस्‍तान सर्वाधिक प्रसन्न देश है। वही चीन को 86वाँ स्‍थान दिया गया है और भूटान को 97 तथा नेपाल 101 रोहिंग्या-बौद्ध नृजातीय संघर्ष से जूझ रहे म्‍याँमार को इस सूची में 130 बांग्‍लादेश और श्रीलंका को क्रमश: 115वें और 116वें स्थान पर रखा गया है।
  • अफगानिस्तान ही वह एकमात्र देश है जिसका स्थान भारत से नीचे (145वाँ) है, इस सूची में अमेरिका और ब्रिटेन क्रमश: 18वें और 19वें स्थान पर हैं।

04.राष्ट्रीय स्ट्रीट लाइट कार्यक्रम (Street Light National Programme)

  • ·बिहार के आरा ज़िले में SLNP के तहत केवल तीन सप्ताह के रिकॉर्ड समय में 4,611 स्मार्ट LED लगाई गई हैं।
  • SLNP की शुरुआत 5 जनवरी, 2015 को प्रधानमंत्री द्वारा की गई थी।
  • इसका उद्देश्य मार्च 2019 तक 1.34 करोड़ तथा समग्र रूप से 3.5 करोड़ पारंपरिक स्ट्रीट लाइट के स्थान पर ऊर्जा कुशल LED लाइट लगाना है।

नोट :- यह विषय upsc के साथ साथ एसएससी, रेलवे सभी पीसीएस के लिए भी अत्यन्त महत्वपूर्ण हैं | धन्यवाद |

Posted on by