उत्तराखंड का 5th स्प्रिंग बर्ड फेस्टिवल

उत्तराखंड का 5th स्प्रिंग बर्ड फेस्टिवल

  • उत्तराखंड वन विभाग द्वारा 9 से 11 मार्च तक स्प्रिंग बर्ड फेस्टिवल के पाँचवे संस्करण का आयोजन किया जा रहा है। 2014 से इसका आयोजन वार्षिक रूप से किया जा रहा है। 
  • यह आयोजन झिलमिल झील (Jhilmil Jheel) और थानो आरक्षित वन (Thano Reserved Forest) में किया जाएगा। 
  • फेस्टिवल के दौरान गाइडेड बर्ड वॉचिंग, हेरीटेज वॉक, फोटोग्राफी वर्कशॉप होगी
  • एक अनुमान के मुताबिक़ देश में पक्षियों की 1200 प्रजातियाँ मौजूद है जिनमें से 710 प्रजातियाँ अकेले उत्तराखंड में ही पाई जाती हैं।
  • अभी तक थानो रेंज में 165 और झिलमिल झील में पक्षियों की 225 प्रजातियाँ सूचित की जा चुकी हैं।
  • इस फेस्टिवल का उद्देश्य उत्तराखंड के थानो रेंज और झिलमिल झील संरक्षित क्षेत्र को ईको टूरिज़्म डेस्टिनेशन के साथ ही राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय बर्डिंग डेस्टिनेशन के रूप में पहचान दिलाना है।
  • देहरादून से 24 किमी. दूर अवस्थित साल के वनों, झाड़ियों से घिरा थानो आरक्षित वन बर्डवाचर्स और प्रकृति प्रेमियों के लिये स्वर्ग की तरह है।
  • हरिद्वार से 20 किलोमीटर दूर स्थित झिलमिल झील कंज़र्वेशन रिज़र्व आर्द्रभूमि पक्षियों के लिये महत्त्वपूर्ण स्थान है। यह उत्तराखंड में एकमात्र स्थान है जहाँ बारहसिंघा देखे जा सकते हैं।
Posted on by