वैश्विक उपभोक्ता अधिकार दिवस
- इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस की थीम है:- “मेकिंग डिजिटल मार्केटप्लेस फेयर(MAKING DIGITAL MARKETPLACES FAIRER)”
- 15 मार्च को विश्व स्तर पर वैश्विक उपभोक्ता अधिकार दिवस मनाया जाता है, वह हर व्यक्ति जो किसी वस्तु के उपभोग के लिए उसकी कीमत चुकाता है उपभोक्ता कहलाता है |
- मिलावट, बिना मानक के सामान, नापतोल में गड़बड़ी, ठगी, गारंटी के पालन से इनकार और तय कीमत से ज्यादा की वसूली आदि सभी मुद्दों की जानकारी सभी आम लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से वैश्विक उपभोक्ता अधिकार दिवस मनाया जाता है |
- अमेरिकी सामाजिक कार्यकर्ता एवं वकील “रेल्फ़ नाडेर” ने 1968 के दशक में उपभोक्ता आंदोलन की शुरुआत की थी, इसके बाद अमेरिका ने उपभोक्ता संरक्षण विधेयक पास किया, तथा भारत में 1966 में उपभोक्ता आंदोलन की शुरुआत मानी जाती है तथा दिसंबर 1986 में तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी के पहल पर उपभोक्ता संरक्षण विधेयक पास किया गया, इसीलिए इसी दिन 24 दिसंबर को राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस के रुप में मनाया जाता है |
- केन्द्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय ने विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस के अवसर पर उपभोक्ता सेवाओं के लिए एकीकृत पोर्टल लांच किया।
नोट :- यह विषय upsc के साथ साथ एसएससी, रेलवे सभी पीसीएस के लिए भी अत्यन्त महत्वपूर्ण हैं | धन्यवाद |