भारत अंतर्राष्ट्रीय प्रतिस्पर्द्धा नेटवर्क 2018

भारत अंतर्राष्ट्रीय प्रतिस्पर्द्धा नेटवर्क 2018

  • भारत अंतर्राष्ट्रीय प्रतिस्पर्द्धा नेटवर्क 2018 के 17वें राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन नई दिल्ली में 21 मार्च से 23 मार्च, 2018 तक किया जाएगा।
  • 2009 में अंतर्राष्ट्रीय प्रतिस्पर्द्धा नेटवर्क (आईसीएन) में शामिल होने के बाद भारत पहली बार अंतर्राष्ट्रीय प्रतिस्पर्द्धा नेटवर्क 2018 का वार्षिक सम्मेलन आयोजित करने जा रहा है।
  • आईसीएन एक अनौपचारिक नेटवर्क है जिसमें 125 क्षेत्राधिकारों के 138 प्रतिस्पर्द्धा प्राधिकरण शामिल हैं।
  • प्रतिस्पर्द्धा कानून और नीति के क्षेत्र में आईसीएन का यह वार्षिक सम्मेलन एक महत्त्वपूर्ण अंतर्राष्ट्रीय मंच है।
  • इसके 17वें संस्करण में 100 से अधिक देशों के प्रतिस्पर्द्धा प्राधिकरणों के 500 से अधिक प्रमुख और वरिष्ठ अधिकारी, गैर-सरकारी सलाहकार, जाने माने विधिवेता और अर्थशास्त्री भी शामिल होंगे।

नोट :- इसी विषय के साथ भारतीय प्रतिस्पर्द्धा आयोग के बारे में जानकारी इसके तुरंत बाद वाले ई-नोट्स में दी गयी हैं | फिर मिलते हैं किसी नये समसामयिक विषय के साथ | धन्यवाद |

Posted on by