विरासत परियोजना अपनाओ(एडाप्ट ए हैरिटेज प्रोजेक्ट)

“विरासत परियोजना अपनाओ(एडाप्ट ए हैरिटेज प्रोजेक्ट)”

  • ताजमहल विश्व पर्यटन दिवस, 2017 को लांच की गई “विरासत परियोजना अपनाओ” के अंतर्गत आने वाले स्मारकों में एक
  • निजी क्षेत्र भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के दिशा-निर्देशों के अंतर्गत बुनियादी और अग्रणी सुविधाओं की वास्तविक आवश्यकता में अंतर का विश्लेषण करेंगे तथा इसी के अनुसार उनके द्वारा चुने गए स्थल के लिए विजन बोली प्रस्ताव तैयार करेंगे। संपूर्ण पर्यटन अनुभव के लिए स्मारक की देखरेख के लिए संबंधित पक्षों के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया
  • अंतर-मंत्रालय समिति समय-समय पर निर्दिष्ट अधिकारियों तथा परियोजना प्रबंधन सलाहकार (पीएमसी) के माध्यम से परियोजना की निगरानी करेगी। पीएमसी सूचना और संचार प्रौद्योगिकी सक्षम, डिजिटल समाधान के माध्यम से समय-समय पर निगरानी और समीक्षा करेगा। पीएमसी रियल टाइम निगरानी के साथ-साथ पर्यटकों से प्राप्त फीडबैक के विश्लेषण के माध्यम से ऑफलाइन निगरानी
  • 27 सितम्बर को प्रत्येक वर्ष विश्व पर्यटन दिवस के रूप में मनाया जाता है क्योंकि वर्ष 1980 में विश्व पर्यटन संगठन का अधिनियम अस्तित्व में आया
  • वर्ष 2017 के विश्व पर्यटन दिवस का विषय – दीर्घकालिक पर्यटन- विकास का जरिया था |
  • इसी दिन राष्ट्रपति ने “विरासत परियोजना अपनाओ(एडाप्ट ए हैरिटेज प्रोजेक्ट)” की शुरुवात की थी | जो पर्यटन मंत्रालय, संस्कृति मंत्रालय और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के संयुक्त प्रयास से शुरू की गयी थी | जिसमे निजी कम्पनिया या उद्योग किसी भारतीय विरासत के स्थल को गोद लेकर उसकी देख रेख का कार्य करेगी |

नोट :- इस समय प्रीलिम्स के केवल  17 दिन ही बचे हैं तो उसी को ध्यान में रखते हुए जो जो भी विषय अवश्यक हैं उन्ही को मैं पोस्ट कर रहा हूँ , यह विषय upsc के साथ साथ एसएससी, रेलवे सभी पीसीएस के लिए भी अत्यन्त महत्वपूर्ण हैं | धन्यवाद |

Posted on by