नवाचार एवं उद्यमशीलता पर्व (Festival of Innovation and Entrepreneurship-FINE)
- 19 मार्च को राष्ट्रपति भवन में नवाचार एवं उद्यमशीलता पर्व (FINE) का राष्ट्रपति द्वारा उद्घाटन किया गया | सोसाइटी फॉर रिसर्च एंड इनिशिएटिव्स फॉर सस्टेनेबल टेक्नोलॉजीस एंड इंस्टीट्यूशंस (SRISTI) द्वारा गठित गांधीवादी युवा प्रौद्योगिकीय नवाचार पुरस्कार भी प्रदान किये जाएंगे।
- FINE नवाचारों को स्वीकृति देने, सम्मानित करने, प्रदर्शित करने तथा नवोन्मेषकों के लिये एक सहायक प्रणाली को बढ़ावा देने से संबंधित एक पहल है जिसका आयोजन 19 से 23 मार्च, 2018 तक राष्ट्रपति भवन में भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग तथा राष्ट्रीय नवोन्मेषण फाउंडेशन, इंडिया के सहयोग से किया जा रहा है।
SRISTI-सृष्टि:-
- सृष्टि (हिंदी में अर्थ है सृजन) की स्थापना 1993 में ज़मीनी स्तर पर सृजनात्मकता की पहचान, सम्मान और पुरस्कार देने की हनी बी नेटवर्क (Honey Bee Network) की गतिविधियों को समर्थन देने के लिये की गई थी।
- हनी बी निष्पक्ष, प्रामाणिक और जवाबदेह संभाषण दर्शन का प्रतीक है। यह लोगों-को-लोगों से सीखने के लिये प्रोत्साहित करता है।
- सृष्टि ज्ञान से समृद्ध, लेकिन आर्थिक रूप से गरीब लोगों को उनकी समकालीन रचनात्मकता और उनके परंपरागत ज्ञान में मूल्य जोड़कर सशक्त बनाने के लिये समर्पित है
सृष्टि के कार्य हैं :-
- व्यवस्थित दस्तावेज़ीकरण, ज़मीनी हरित नवप्रवर्तनों का प्रसार और उनका मूल्यवर्द्धन, मूल स्थान पर या इसके बाहर स्थानीय जैव विविधता और जुड़े ज्ञान प्रणालियों के संरक्षण में मदद करने के अलावा बौद्धिक संपदा अधिकारों के संरक्षण और जोखिम पूंजी समर्थन का प्रावधान करना हैं |
नोट :- यह विषय upsc के साथ साथ एसएससी, रेलवे सभी पीसीएस के लिए भी अत्यन्त महत्वपूर्ण हैं परन्तु मैंने upsc के आलावा कोई भी टैग नहीं दे रहा हूँ लेकिन ये फायेदेमंद सभी के लिए होंगे, आपका आज का दिन आपकी उम्मीदों के अनुसार ही गुजरे इसी कामना के साथ मिलते हैं अगले दिन किसी नए समसामयिक विषय के साथ | धन्यवाद |