ई-प्रोफाइलिंग

ई-प्रोफाइलिंग

  • ई-प्रोफाइलिंग अर्थात व्यक्तियों के रुझानों एवं उनकी रुचियों के आधार पर बनाई गई प्रोफाइल, इसके अंतर्गत सोशल मीडिया अकाउंट एवं अन्य व्यक्तियों की व्यक्तिगत जानकारी जैसे ईमेल, Facebook, ट्विटर WhatsApp इंस्टाग्राम, स्नैपचैट आदि में लोगों द्वारा शेयर किए गए फोटो एवं उनके द्वारा उपयोग की जाने वाली वस्तुएं पसंद की जाने वाली वस्तुओं एवं जगहों एवं उत्पादों के आधार पर कंपनियां यह प्रोफाइल बनाती
  • इसी प्रोफाइल के आधार पर उस व्यक्ति के सोशल अकाउंट पर उसी से जुड़ी हुई विज्ञापन सामग्री दिखाई जाती है, साथ ही इसमें लोग किस पार्टी को पसंद करते हैं एवं किस पार्टी को नहीं करते है, के आधार पर जानकारी इकट्ठा कर उनके पास ऐसे मैसेज या ऐसे विज्ञापन राजनीतिक पार्टियों द्वारा भेजे जाते हैं, जिससे उनकी मनोवृति में परिवर्तन हो और वह व्यक्ति उसकी तरफ आ
  • यह भी अभी हाल ही में अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में व्यापक मात्रा में प्रयोग किया गया तथा भारत में हो रहे चुनाव में भी इसके कुछ उपयोग के आसार एवं विवाद दिखाई दिए
  • भारत में Facebook डाटा के गलत इस्तेमाल चुनाव में करने के लिए कैंब्रिज एनालिटिका कम्पनी को भारत सरकार ने नोटिस दिया
  • इस प्रोफाइलिंग के अंतर्गत व्यक्तियों के द्वारा उनके ब्राउज़र अर्थात इंटरनेट पर सर्च की जाने वाली सभी सामग्री एवं उत्पादों एवं कार्यों को मॉनिटर किया जाता है जो व्यक्तियों की प्राइवेसी का पूर्णतया हनन है विश्व प्रसिद्ध कंपनी Google भी अपने उपभोक्ताओं के सभी ईमेल को बिना उनकी इजाजत लिए पढ़ती है एवं उसकी प्रोफाइलिंग करती
  • इसका आजकल ई-कामर्स की कम्पनिया ज्यादा प्रयोग कर रही है और ऐसे काम पर अत्यधिक खर्च भी करती जा रही है |
Posted on by